Hindi News / news / जम्मू-कश्मीर में फोन सेवा बहाल, जम्मू में 2-G इंटरनेट सेवा शुरू

जम्मू-कश्मीर में फोन सेवा बहाल, जम्मू में 2-G इंटरनेट सेवा शुरू

1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 17, 2019, 8:08:06 AM

जम्मू-कश्मीर में फोन सेवा बहाल, जम्मू में 2-G इंटरनेट सेवा शुरू

- फ़ोटो

DESK: जम्मू-कश्मीर में आज से फोन सेवाएं शुरू हो गई हैं. वहीं जम्मू में 2-जी स्पीड के साथ इंटरनेट सेवा भी बहाल कर दी गई है. फोन सेवा शुरू होने पर जम्मू-कश्मीर के लोगों ने राहत की सांस ली है. आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में 5 अगस्त से टेलीफोन सेवा बंद थी. जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के बाद एहतियातन सरकार ने फोन और इंटरनेट सेवा बैन कर दी थी. जिसके बाद आज फोन सेवा बहाल कर दी गई है, साथ ही जम्मू में 2-जी स्पीड इंटरनेट सेवा भी शुरू कर दी गई है. इसके साथ ही सरकार ने सोमवार से स्कूलों को खोलने का भी एलान किया है. अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद लोगों को कश्मीर में लगी पाबंदियों के हटने का इंतजार था.