Hindi News / news / सुपौल में मॉब लिंचिंग का शिकार हुआ अपराधी, भीड़ ने पीट पीटकर की...

सुपौल में मॉब लिंचिंग का शिकार हुआ अपराधी, भीड़ ने पीट पीटकर की हत्या

1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 21, 2019, 10:04:32 PM

सुपौल में मॉब लिंचिंग का शिकार हुआ अपराधी, भीड़ ने पीट पीटकर की हत्या

- फ़ोटो

SUPAUL: बड़ी खबर सुपौल से जहां एक अपराधी मॉब लिंचिंग का शिकार हो गया. भीड़ ने अपराधी की पीट पीटकर हत्या कर दी. घटना जिले के किशनपुर थाना इलाके के फुलवरिया गांव की है. बताया जा रहा है कि भीड़ के हत्थे चढ़े अपराधी ने महिला डाककर्मी को गोली मार दी थी. बाद में गंभीर रुप से घायल महिला डाककर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. इसी बात से नाराज ग्रामीणों ने हाथ आए अपराधी की जमकर पिटाई की. इस दौरान अपराधी की मौके पर ही मौत हो गई. बता दें कि इससे पहले छपरा में भी भीड़ ने पीट पीटकर तीन अपराधियों की हत्या कर दी थी. घटना के बाद इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है.