ब्रेकिंग
बिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीबिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारी

MLC चुनाव को लेकर BJP चुनाव समिति की हुई बैठक, अगले 3 दिनों में उम्मीदवारों के नामों की होगी घोषणा- संजय जायसवाल

PATNA: स्थानीय निकाय कोटे से विधान परिषद की 24 सीटों पर चुनाव 4 अप्रैल को होने है। इसे लेकर 9 मार्च को अधिसूचना भी जारी हो जाएगी। अधिसूचना जारी होते ही नामांकन की प्रक्रिया भी

MLC चुनाव को लेकर BJP चुनाव समिति की हुई बैठक, अगले 3 दिनों में उम्मीदवारों के नामों की होगी घोषणा- संजय जायसवाल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: स्थानीय निकाय कोटे से विधान परिषद की 24 सीटों पर चुनाव 4 अप्रैल को होने है। इसे लेकर 9 मार्च को अधिसूचना भी जारी हो जाएगी। अधिसूचना जारी होते ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। शुक्रवार को बीजेपी ने जिलाध्यक्षों और क्षेत्रीय प्रभारी के साथ 12 सीटों पर चर्चा की थी और आज बीजेपी चुनाव समिति की बैठक हुई। जिसमें बीजेपी के उम्मीदवारों के उन सभी नामों पर चर्चा हुई।


 बीजेपी चुनाव समिति की बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और रेणु दवी, रविशंकर प्रसाद, प्रेम कुमार, सुशील मोदी, नंदकिशोर यादव, राधामोहन सिंह समेत कई नेता मौजूद थे। इस दौरान एमएलसी चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवारों के नामों को लेकर चर्चा हुई। बीजेपी के 12 उम्मीदवारों की लिस्ट केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जाएगी।


 जिसके बाद पार्लियामेंट्री बोर्ड यह तय करेगी की कौन-कौन उम्मीदवार बीजेपी के चुनाव लड़ेंगे। अगले दो से तीन दिनों के भीतर उम्मीदवारों के नाम का फैसला हो जाएगा। जेडीयू, बीजेपी, आरएलजेपी संयुक्त रुप से नामों की घोषणा करेंगी। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बताया कि बीजेपी उम्मीदवारों की जो लिस्ट प्रदेश चुनाव समिति ने तैयार की है उसे केंद्रीय टीम नेतृत्व को भेजा जाएगा और आखिरी निर्णय केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से लिया जाएगा। 



टैग्स