ब्रेकिंग
प्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतराप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरा

किसी भी वक़्त गिरफ्तार हो सकते हैं अनंत सिंह, विधायक के साथ पूरे परिवार की बढ़ी मुश्किलें

PATNA : एके-47 बरामद होने के बाद मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की किसी भी वक्त गिरफ्तारी हो सकती है। पुलिसिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अनंत सिंह को किसी भी वक्त गिरफ्ता

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : एके-47 बरामद होने के बाद मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की किसी भी वक्त गिरफ्तारी हो सकती है। पुलिसिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अनंत सिंह को किसी भी वक्त गिरफ्तार किया जा सकता है। पुलिस ने इसके लिए सभी तैयारियां भी पूरी कर ली हैं। मोकामा के लदमा स्थित अनंत सिंह के पैतृक घर पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने एके-47 बरामद किया है। इसकी बरामदगी के बाद अनंत सिंह पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। सूत्र बता रहे हैं कि पुलिस ने जिस वक्त लदमा में छापेमारी की उस समय एके-47 को वहां से निकाल कर दूसरी जगह भेजे जाने की तैयारी पूरी हो चुकी थी। मेटल डिटेक्टर और स्कैनर एके-47 जैसे हथियार को पकड़ नहीं सके इसके लिए उसकी कार्बन सीलिंग कराई गई थी। खबरों के मुताबिक 4 दिन पहले भी अनंत सिंह के गांव से कई प्रतिबंधित हथियारों को बाहर निकालकर ठिकाने लगाया गया था। पुलिस को यह जानकारी मिली है कि अनंत सिंह के घर और उसके आसपास के इलाके एक एलएमजी और एक MP5 के साथ-साथ अभी और एके-47 हथियार छिपाकर रखा गया है। AK 47 बरामदगी के बाद अकेले विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें नहीं बढ़ी हैं। अनंत सिंह के जिस घर से हथियार की बरामदगी हुई है, वह पैतृक संपत्ति है। लिहाजा अनंत सिंह के साथ-साथ उनके परिवार वालों की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। विधायक अनंत सिंह फिलहाल अपने पटना स्थित सरकारी आवास पर हैं। आवास के बाहर सन्नाटा पसरा है सूत्र बता रहे हैं कि पुलिस ने अनंत सिंह के सरकारी आवास पर नजर बनाकर रखा हुआ है।
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता