शादी में सियासत का तड़का: लालू यादव के गाने पर वरमाला के बाद अचानक झूमने लगा दूल्हा, अपनी शादी को बना लिया यादगार Anupama Yadav: भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव के खिलाफ थाने में केस दर्ज, जानिए.. क्या है मामला? Anupama Yadav: भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव के खिलाफ थाने में केस दर्ज, जानिए.. क्या है मामला? Bihar News: भूमि विवाद में युवक को कुल्हाड़ी से काटा, इलाके में हड़कंप के बाद कई गिरफ्तारियां Dhanush: धनुष की फिल्म के सेट पर लगी भीषण आग, राख में तब्दील हुआ सब कुछ JEE Main-2: गोल इंस्टिट्यूट के छात्रों ने जेईई मेन्स 2025 में मचाया धमाल, जेईई मेन में किया शानदार प्रदर्शन Bihar News: क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुंची समाजसेविका सोनाली सिंह, खिलाड़ियों को किया सम्मानित Bihar News: बिहार के इन 59 उत्पादों को जल्द मिल सकता है GI Tag, लिस्ट में लिट्टी-चोखा से लेकर और भी बहुत कुछ खेत से काम कर लौटी बुजुर्ग तो गायब हो चुका था घर, लोगों ने कहा ‘नुकसान हुआ मगर किस्मत की धनी निकली बुढ़िया’ वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ किशनगंज में विशाल रैली, मनोज झा बोले..जब बंटवारा हुआ तब इस देश के मुसलमानों ने यहां की मिट्टी को नहीं छोड़ा
1st Bihar Published by: PRANAY RAJ Updated Sun, 28 Mar 2021 05:10:00 PM IST
NALANDA:- इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा से आ रही है जहां अनियंत्रित ट्रक एक मिठाई दुकान में जा घुसी। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गयी। बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से कई लोग भी घायल हो गये है। जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना तेल्हाड़ा इलाके के ताड़पर की है। जहां इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने तोड़फोड़ की और पथराव किया। इस दौरान हंगामा मचाते हुए आक्रोशितों ने ट्रक और थाने के पास खड़ी वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पत्रकारों के साथ भी मारपीट की। जिसमें एक पत्रकार बुरी तरह से घायल हो गया। वहीं पथराव में एक एएसआई के घायल होने की भी सूचना मिल रही है।
घटना के बारे में मिली पहली जानकारी के मुताबिक बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे दुकान लगाने वालों को रौंद दिया है। इस घटना में 8 लोगों के मौत की अब तक पुष्टि हो चुकी है और कई लोग घायल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मरने वालों की तादाद बढ़ सकती है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। लोग स्थानीय थाना पर भी पहुंच गए जहां जमकर रोड़ेबाजी और तोड़फोड़ की गई। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव किया इस दौरान एक एएसआई भी घायल हो गए।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि जहानाबाद से ट्रक नालंदा की ओर आ रही थी तभी थाना के पास ही अनियंत्रित होकर ट्रक मिठाई दुकान में घुस गयी। जिससे दुकानदार समेत कई ग्राहकों की मौत हुई। मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में प्रदुमन बिंद, कौशल बिंद समेत आठ अन्य शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। सभी घायलों को आनन फानन में निजी क्लिनिक और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों की मानें तो मृतकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। नालंदा के जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण करने का प्रयास किया जा रहा है । घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।
इस घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जताया है। मृतक के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना काफी दुखद है मैं इस घटना से मर्माहत हूं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये दिए जाने का निर्देश दिया। वही घायल लोगों का निशुल्क समुचित इलाज कराए जाने का निर्देश दिया है।