ब्रेकिंग
बिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्टबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट

मिशन 2020 के लिए नीतीश ने बुलाई बैठक, चुनावी रणनीति पर PK के बगैर होगी चर्चा

PATNA : जेडीयू अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को अपने पार्टी के नेताओं के साथ मिशन 2020 पर चर्चा करेंगे। नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के विधायकों, सांसदों समेत तमाम पदाधि

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA : जेडीयू अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को अपने पार्टी के नेताओं के साथ मिशन 2020 पर चर्चा करेंगे। नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के विधायकों, सांसदों समेत तमाम पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों को चुनावी रणनीति पर चर्चा के लिए बुलाया है। 


मुख्यमंत्री आवास में मंगलवार को यह अहम बैठक होगी लेकिन चुनावी रणनीति पर चर्चा में असल रणनीतिकार प्रशांत किशोर शामिल नहीं होंगे। जेडीयू के अंदरूनी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रशांत किशोर ने इस बैठक से दूरी बना ली है। सूत्रों के मुताबिक जेडीयू की बैठक में प्रशांत किशोर को शामिल होने का न्योता नहीं दिया गया है। 


आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से जेडीयू के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर लगातार पार्टी लाइन से अलग हटकर बयानबाजी कर रहे हैं। जेडीयू के कई नेता अब प्रशांत किशोर के खिलाफ खुलकर सामने आ गये हैं। दो दिन पहले ही जेडीयू नेता अजय आलोक ने प्रशांत किशोर पर कार्रवाई करने की मांग रखी थी। अजय आलोक ने ट्वीट करके जेडीयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर और JDU के राष्ट्रीय महासचिव पवन वर्मा को थेथर करार दिया था। उन्होंने कहा था कि 'थेथर के वृक्ष पे कितना भी डंडा मारिए और थेथर इंसान को कितना भी प्यार से समझाइए कोई असर नहीं होता हैं। इनको अपने से काटकर अलग करना ही हितकर होता हैं।  ऐसे दो थेथर अभी तक हमारे दल में हैं जिनसे कुछ भी उम्मीद रखना बेमानी है ख़ुद से।'


टैग्स