ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election 2025: मोकामा में अनंत सिंह के सामने लोगों ने क्यों की नारेबाजी? छोटे सरकार तुरंत लगा दिया फोन Bihar Election 2025: मोकामा में अनंत सिंह के सामने लोगों ने क्यों की नारेबाजी? छोटे सरकार तुरंत लगा दिया फोन Bihar News: बिहार के इस स्टेशन को बनाया जाएगा विश्वस्तरीय, खर्च किए जाएंगे कुल ₹442 करोड़ Bihar Election 2025 : पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह इस विधानसभा सीट से लड़ेंगी चुनाव; जानिए पार्टी को लेकर कबं होगा फैसला Bihar News: बिहार से चलने वाली यह ट्रेन 6 दिनों के लिए रद्द, कई ट्रेनों के रूट में भी किया गया बदलाव Bihar Election 2025: एनडीए में एक भी सीट नहीं मिलने से ओपी राजभर नाराज, सुभासपा प्रमुख ने बिहार में अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान Bihar Election 2025: एनडीए में एक भी सीट नहीं मिलने से ओपी राजभर नाराज, सुभासपा प्रमुख ने बिहार में अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान Bihar Election 2025: शायारना अंदाज में किस पर निशाना साध रहे उपेन्द्र कुशवाहा, कहा - आज बादलों ने फिर साजिश की...; आखिर क्यों कम नहीं हो रही नाराजगी? Bihar Election 2025: सुशांत सिंह राजपूत की बहन भाकपा माले से लड़ेंगी चुनाव, महागठबंधन में सीट शेयरिंग से पहले नामांकन का किया एलान Bihar Election 2025: सुशांत सिंह राजपूत की बहन भाकपा माले से लड़ेंगी चुनाव, महागठबंधन में सीट शेयरिंग से पहले नामांकन का किया एलान

मिशन 400 को झटका ! इन राज्यों में INDIA दे सकती है NDA को बड़ा झटका, हो सकता है सीटों का नुकसान

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Fri, 09 Feb 2024 07:42:59 AM IST

मिशन 400 को झटका ! इन राज्यों में INDIA दे सकती है NDA को बड़ा झटका, हो सकता है सीटों का नुकसान

- फ़ोटो

PATNA : देश के अंदर आगमी कुछ महीनों में लोकसभा का चुनाव होना है और इस चुनाव को लेकर देश की तमाम छोटी बड़ी राजनीतिक पार्टियां अपनी काजगी रणनीती को धरातल पर उतार मैदान फतह करने में लग गई है। इन सबके बीच अब जो एक सर्वे रिपोर्ट निकलकर सामने आई है वह भाजपा को थोड़ा मुश्किल में डाल सकती है। उनका को मिशन 400 का जो टारगेट हैं उसमें थोड़ा दक्का लग सकता है।


दरअसल, लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच आया एक सर्वे भारतीय जनता पार्टी के लिए राहत देने वाला है तो थोड़ा टेंशन भी दे सकती है। इस सर्वे के अनुसार यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उत्तर, पश्चिम और पूर्व में भाजपा की अगुवाई वाली NDA यानी नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस का डंका बजने वाला है। हालांकि, दक्षिण भारत के राज्यों में NDA विपक्षी गठबंधन INDIA से पिछड़ता नजर आ रहा है।


एक निजी टीवी चैनल में प्रकाशित मूड ऑफ द नेशन सर्वे से संकेत मिल रहे हैं कि दक्षिण भारत के राज्यों की 132 लोकसभा सीटों में से एनडीए के खाते में सिर्फ 27 सीटें ही आती नजर आ रही हैं। 


जबकि, विपक्षी गठबंधन INDIA 76 सीटें अपने नाम करने में सफलता हासिल कर सकता है। इनके अलावा 29 सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं। हालांकि, ये अंतिम आंकड़े नहीं हैं। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की तरफ से चुनाव कार्यक्रम का ऐलान होना अभी बाकी है।


सर्वे के अनुसार, उत्तर भारत की 180 लोकसभा सीटों में से एनडीए 154 का विशाल स्कोर खड़ा कर सकती है। यहां विपक्षी गठबंधन INDIA सिर्फ 25 सीटें जीतती नजर आ रही है। पूर्वी राज्यों में विपक्षी गठबंधन के 38 सीटों पर जीत हासिल करने के आसार हैं। वहीं, एनडीए 103 सीटें अपने नाम करने में कामयाब हो सकता है। यहां कुल सीटों की संख्या 153 है।


आपको बताते चलें कि, साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोई भी सीट नहीं मिल सकी थी। जबकि, पार्टी ने कर्नाटक में 25 सीटें जीतने में सफलता हासिल की थी। इसके अलावा पार्टी तेलंगाना में भी 4 सीटें जीती थी।