ब्रेकिंग
Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..

‘एक्शन लीजिए, नहीं तो लेखपाल का हाथ-पैर टूट जाएगा’ मिर्जापुर के BJP विधायक ने SDM को हड़काया

UP DESK: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बीजेपी विधायक फोन पर पहले लेखपाल को फटकार लगाते हैं और उसके

‘एक्शन लीजिए, नहीं तो लेखपाल का हाथ-पैर टूट जाएगा’ मिर्जापुर के BJP विधायक ने SDM को हड़काया
Mukesh Srivastava
3 मिनट

UP DESK: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बीजेपी विधायक फोन पर पहले लेखपाल को फटकार लगाते हैं और उसके बाद एसडीएम को फोन लगाकर हड़काते नजर आ रहे हैं।


सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में बीजेपी विधायक कहते हैं कि लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, नहीं तो जिस तरह से वह बात कर रहा है, हाथ पैर तोड़ दिए जाएंगे। वह जनता का सेवक नहीं है बल्कि भक्षक है। बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा नीबी गहरवार गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।


कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद विधायक से इलाके के लोगों ने लेखपाल दिव्यांशु श्रीवास्तव पर गाली गलौज करने और घूस लेने का आरोप लगाया था। ग्रामीणों ने विधायक को एक ऑडियो क्लिप भी सुनाया, जिसे सुनने के बाद बीजेपी विधायक ने मंच से ही लेखपाल को फोन लगा दिया।


बीजेपी विधायक ने लेखपाल से कहा कि होश में रहिए.. ज्यादा दारू पीना बंद कर दीजिए.. समझ रहे हो न.. जिस तरह से गाली बके हो, यह तुम्हारे हित में नहीं है.. जनता की सेवा के लिए हो.. हरमा का तन्खवाह मिलता है क्या तुमको, जो बोले हो सब रिकॉर्ड में है हालांकि बातचीत के दौरान लेखपाल विधायक से उलझ गया।


जिसके बाद विधायक का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने सदर एसडीएम को फोन लगाकर एक्शन लेने को कहा। उन्होंने कहा कि लेखपाल पर कार्रवाई कीजिए.. नहीं तो उसका हाथ पैर टूट जाएगा.. लेखपाल लोगों को गालियां दे रहा है.. यह लेखपाल सही नहीं, जनता का सेवक नहीं भक्षक है।


जानकारी के मुताबिक, लेखपाल ने गांव के एक शख्स से जमीन की पैमाइश के लिए कथित तौर पर पैसे मांग रहा था। उसने उक्त ग्रामीण से शराब और मछली की भी मांग की थी। जब मांग पूरी नहीं हुई तो ग्रामीण युवक को गालियां दी थीं, जिसे युवक ने रिकॉर्ड पर बीजेपी विधायक को सुना दिया था।