Hindi News / news / 2 अक्टूबर तक बिहार होगा ओडीएफ, जिनके पास शौचालय बनाने की जमीन नहीं...

2 अक्टूबर तक बिहार होगा ओडीएफ, जिनके पास शौचालय बनाने की जमीन नहीं उन्हें सरकार देगी जमीन

1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 11, 2019, 5:06:32 PM

2 अक्टूबर तक बिहार होगा ओडीएफ, जिनके पास शौचालय बनाने की जमीन नहीं उन्हें सरकार देगी जमीन

- फ़ोटो

PATNA: ग्रामीण विकास विभाग मंत्री श्रवण कुमार ने विधानसभा में विभाग का बजट पेश करने के दौरान बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि जिन ग्रामीणों को शौचालय बनाने के लिए जगह नहीं है उन ग्रामीणों को राज्य सरकार शौचालय बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराएगी. साथ ही ग्रामीण विकास विभाग मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि आगामी 2 अक्टूबर तक बिहार को खुले में शौच से मुक्त प्रदेश घोषित कर दिया जाएगा. मंत्री श्रवण कुमार ने यह सारी बातें विधानपरिषद में कही जहां वो अपने विभाग का बजट पेश कर रहे थे. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट