ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

लॉकडाउन के बाद मिडिल स्कूलों में फिजिकल टीचर की होगी बहाली, तैयारी में जुटा शिक्षा विभाग

PATNA : लॉकडाउन खत्म होते ही 100 से अधिक छात्रों वाले मिडिल स्कूलों में फिजिकल टीचर की बहाली की जाएगी. शिक्षा विभाग में जिलों से ऐसे स्कूलों की सूची 1 सप्ताह के अंदर मांगी है. इस

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : लॉकडाउन खत्म होते ही 100 से अधिक छात्रों वाले  मिडिल स्कूलों में फिजिकल टीचर की बहाली की जाएगी. शिक्षा विभाग में जिलों से ऐसे स्कूलों की सूची 1 सप्ताह के अंदर मांगी है.

 इस बारे में प्राथमिक शिक्षा निदेशक डॉ रंजीत कुमार सिंह ने बुधवार को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को एक पत्र भेजा है. पत्र में कहा गया है कि 100 से अधिक ऐसे मध्य विद्यालयों की सूची जल्द से जल्द शिक्षा विभाग को दें जहां पहले से शारीरिक शिक्षा और स्वास्थ्य अनुदेशक नहीं है.

 बता दें कि बिहार में अभी 28,638 मध्य विद्यालय हैं. इनमें से अधिकांश में शारीरिक शिक्षा अनुदेशक नहीं है. शारीरिक शिक्षा में डिप्लोमा सहित समकक्ष डिग्री धारी जो शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण होंगे वे इस पद पर बहाल हो सकेंगे. शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक योग्यता परीक्षा 2019 की परीक्षा में कुल 6199 अभ्यर्थी शामिल हुए थे इसमें से 3508 कैंडिडेट पास हुए थे.