Hindi News / news / अनंत सिंह मामले में खुल गई बिहार पुलिस की पोल, जदयू सांसद की...

अनंत सिंह मामले में खुल गई बिहार पुलिस की पोल, जदयू सांसद की गाड़ी से कोर्ट पहुंचीं लिपि सिंह, देखिए वीडियो

1st Bihar Published by: 2 Updated Aug 25, 2019, 12:09:00 PM

अनंत सिंह मामले में खुल गई बिहार पुलिस की पोल, जदयू सांसद की गाड़ी से कोर्ट पहुंचीं लिपि सिंह, देखिए वीडियो

- फ़ोटो

Delhi: बाहुबली विधायक अनंत सिंह के मामले में बिहार पुलिस पर लग रहे गम्भीर आरोप सही साबित होते दिख रहे हैं। बिहार पुलिस की तथाकथित लेडी सिंघम लिपि सिंह आज दिल्ली के साकेत कोर्ट में राज्यसभा सांसद की गाड़ी में बैठकर पहुँची। ये गाड़ी नीतीश कुमार के बेहद नजदीकी एक जदयू नेता की है जो अभी राज्यसभा सांसद हैं। https://youtu.be/-TJV0RIS2u8 पुलिस ने कैसे ली राजनेता की गाड़ी ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी किसी सूरत में किसी राजनेता की गाड़ी का उपयोग नहीं कर सकती। फिर लिपि सिंह कैसे जदयू सांसद की गाड़ी से कोर्ट पहुंची? अनंत सिंह और उनके समर्थक पहले से ही आरोप लगाते आ रहे हैं कि लिपि सिंह और बिहार पुलिस सत्तारूढ़ पार्टी यानी जदयू के कुछ नेताओं के इशारे पर काम कर रही है। लिपि सिंह के आज सांसद की गाड़ी से कोर्ट पहुंचने के बाद विपक्ष के आरोपों को और बल मिल गया है.