ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

मेला देखकर घर लौट रही महिला के साथ छेड़खानी, विरोध करने पर अपराधियों ने मारी गोली

LAKHISARAI : बिहार में इन दिनों महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला लखीसराय जिले का है. जहां अपराधियों ने छेड़खानी का विरोध करने पर एक मह

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

LAKHISARAI : बिहार में इन दिनों महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला लखीसराय जिले का है. जहां अपराधियों ने छेड़खानी का विरोध करने पर एक महिला को गोली मार दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात लखीसराय जिले के सारण थाना इलाके के रामपुर गांव की है. जहां मेला देखकर घर लौट रही एक महिला के साथ कुछ बदमाशों ने छेड़खानी की. जब महिला ने इस छेड़खानी का विरोध किया तो अपराधियों ने उसे गोली मार दी. गोली लगने के कारण महिला गंभीर रूप से जख्मी बताई जा रही है. इलाज के लिए जख्मी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया. 


गंभीर रूप से जख्मी पीड़ित महिला की पहचान मीणा देवी के रूप में की है. मिली जानकारी के मुताबिक महिला मेला देखने के बाद घर लौट रही थी. इस दौरान दो बदमाशों ने उसके साथ छेड़खानी की कोशिश की. जब महिला से विरोध किया तब बदमाशों ने महिला को गोली मार दी. घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि महिला के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 

टैग्स