1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 23, 2019, 10:06:07 PM
- फ़ोटो
Desk: Zomato के बाद अब मैक्डोनाल्ड्स विवादों के घेरे में है। मैक्डोनाल्ड्स ने आज ट्वीट करके ये बताया कि उसके रेस्टुरेंट में सिर्फ हलाल मीट मिलते हैं। इस ट्वीट ने ट्वीटर पर उबाल ला दिया, कुछ ही देर में #boycottmcdonalds ट्रेंड करने लगा।
McDonald's के ट्वीट से विवाद
दरअसल ट्वीटर पर एक यूजर ने सवाल पूछा था कि क्या उसके रेस्टूरेंट हलाल सर्टिफाइड है। जवाब में मैक्डोनाल्ड्स ने कहा कि भारत में उसके आउटलेट्स पर सिर्फ हलाल मीट की बिक्री होती है। उसके सारे आउटलेट्स सरकार द्वारा हलाल प्रमाणित है. मैक्डोनाल्ड्स ने कहा कि अगर किसी ग्राहक को शक हो तो वो उसके किसी भी रेस्तरां में जाकर हलाल सर्टिफिकेट देख सकता है।
ट्वीट के बाद निशाने पर मैक्डोनाल्ड्स
मैक्डोनाल्ड्स के इस ट्वीट के बाद ट्वीटर पर बड़ा बखेड़ा खड़ा हो गया। बड़ी तादाद में लोगों ने मैक्डोनाल्ड्स का बिरोध करना शुरू कर दिया। ट्वीटर पे लोगों ने कहा कि हिन्दू और सिख धर्म मे हलाल मीट खाना मना है। दिल्ली के एक वकील ने मैक्डोनाल्ड्स को लीगल नोटिस भेजने का एलान किया। वकील इशकरण सिंह भंडारी ने केस करने की भी बात कही है।
Zomato पर हो चुका है विवाद
इससे पहले zomato के ट्वीट पर बड़ा बखेड़ा हो चुका है। जोमैटो ने एक खाने के धर्म को लेकर ट्वीट किया था। उसके बाद विवाद हुआ और उसकी बिक्री में भारी कमी आयी।