ब्रेकिंग
Bihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! PMCH में अब 250 MBBS सीटें, इन मेडिकल कॉलेजों में भी बढ़ेंगी सीटेंBihar Weather Alert: बिहार में बारिश का रेड अलर्ट जैसा हाल! पटना समेत 38 जिलों में IMD की चेतावनीबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! PMCH में अब 250 MBBS सीटें, इन मेडिकल कॉलेजों में भी बढ़ेंगी सीटेंBihar Weather Alert: बिहार में बारिश का रेड अलर्ट जैसा हाल! पटना समेत 38 जिलों में IMD की चेतावनीबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंड

मायावती ने बढ़ा दी अश्वनी चौबे की टेंशन, BSP ने इस लोकसभा सीट पर उतारा अपना कैंडिडेट

PATNA : बहुजन समाज पार्टी ने बिहार के बक्सर लोकसभा क्षेत्र में अपना उम्मीदवार उतारा है। यह जानकारी बुधवार को बसपा

मायावती ने बढ़ा दी अश्वनी चौबे की टेंशन, BSP ने इस लोकसभा सीट पर उतारा अपना कैंडिडेट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बहुजन समाज पार्टी ने बिहार के बक्सर लोकसभा क्षेत्र में अपना उम्मीदवार उतारा है। यह जानकारी बुधवार को बसपा के राज्यसभा सदस्य रामजी गौतम ने दी। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी बिहार की 40 सीटों पर पूरी ताकत के साथ चुनाव लडऩे जा रही है और इस बार बिहार में बीएसपी भी अपना ताकत दिखाएगी।


गौतम ने कहा कि प्रदेश के तमाम पदाधिकारी को बुलाकर एक बैठक की जा रही है। गौतम ने कहा कि आने वाले चुनाव को लेकर जायजा लिया जा रहा है। पार्टी द्वारा बाकी सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर भी चर्चा हुई है। पार्टी की एक स्क्रीनिंग कमेटी बनेगी, जो आने वाले दो तीन दिनों में कुछ नामों को घोषणा करेगी।


वहीं, उन्होंने कहा कि हमारा किसी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नही है। एनडीए और महागठबंधन दोनों बड़े-बड़े धन्ना सेठों की कठपुतली बनकर काम करते हैं। हमारा गठबंधन जनता के साथ है, हम जनता के साथ गठबंधन कर रहे हैं और जनता के बीच जा रहे हैं।


उधर, रामजी गौतम ने कहा कि बिहार के तमाम पदाधिकारी ग्राउंड लेवल पर जाकर सबको जोड़ने का काम कर रहे है। मौके पर उपस्थित बक्सर से प्रत्याशी बनाए जाने वाले नेता ने मायावती को धन्यवाद दिया।