मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले 3 घंटों में जहानाबाद समेत कई जिलों में तेज बारिश की संभावना

1st Bihar Published by: Updated Jun 05, 2020, 12:01:27 PM

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले 3 घंटों में जहानाबाद समेत कई जिलों में तेज बारिश की संभावना

- फ़ोटो

JAHANABAD : मौसम विभाग ने  दो जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. विभाग की तरफ से जारी किए गए अलर्ट में दो से तीन घंटे के अंदर जहानाबाद और अरवल के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर की गति से तेज हवाएं भी चलेगी. 

जहानाबाद समेत सभी तीन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ वज्रपात की भी आशंका जताई गई है. यह अलर्ट 12 बजकर 15 मिनट  से लेकर अगले दो से तीन घंटों के लिए जारी किया गया है.   

मौसम विभाग ने जारी किए गए अलर्ट में लिखा है कि अगले तीन घंटों के में सीवान समेत सभी तीन जिलों के कुछ इलाकों में मध्यम से हल्की बारिश हो सकती है. इसके साथ ही वज्रपात होने की भी आशंका  है.