ब्रेकिंग
दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

IPL शुरू होने से पहले BCCI अध्यक्ष पहुंचे शारजाह स्टेडियम, तैयारियों का लिया जायजा

DESK : आईपीएल के 13 वें सीजन की शुरुआत होने में अब बस कुछ ही दिन शेष है. ऐसे में टूर्नामेंट शुरू होने से पहले कल बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने शारजाह क्रिकेट स्टेडियम पहुंच

IPL शुरू होने से पहले BCCI अध्यक्ष पहुंचे शारजाह स्टेडियम, तैयारियों का लिया जायजा
Anamika
2 मिनट

DESK : आईपीएल के 13 वें सीजन की शुरुआत होने में अब बस कुछ ही दिन शेष है. ऐसे में टूर्नामेंट शुरू होने से पहले कल बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने शारजाह क्रिकेट स्टेडियम पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया. 

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने यूएई में अपना 6 दिनों का क्वारंटाइन पीरियड खत्म होने के बाद कल शारजाह स्टेडियम का दौरा किया था. स्टेडियम का मुआयना करने के दौरान उनके साथ आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल, पूर्व आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला भी थे. 


कोरोना महामारी के दौर में आईपीएल को आयोजित करने की चुनौती को स्वीकार करते हुए युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) की सरकार ने इसकी अनुमति दे दी है. इस टूर्नामेंट के सभी मैच दुबई, शारजाह और अबु धाबी में खेले जाने हैं. टूर्नामेंट का पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच अबु धाबी में 19 सितंबर को आयोजित होने वाला है. वहीं 22 सितंबर को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में पहला मैच खेला जाना है, जो राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा.


अपने स्टेडियम दौरे की तस्वीरें शेयर करते हुए बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने लिखा, 'मशहूर शारजाह स्टेडियम आईपीएल 2020 की मेजबानी के लिए तैयार है.’