1st Bihar Published by: First Bihar Updated Nov 18, 2023, 9:46:55 AM
- फ़ोटो
BUXAR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो उसे दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बक्सर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेखौफ अपराधियों ने गला रेतकर कर दो लोगों की हत्या कर डाली है।
मिली जानकारी के अनुसार, बक्सर जिला डबल मर्डर की घटना से थर्रा गया है। यहां नहाय खाय के बाद रात में जहां लोग खरना की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच एक घर में घुसकर मां बेटी की गला रेत कर हत्या कर दी गई।
बताया जा रहा है कि, जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के बालापुर गांव में दिल को दहला देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां रात के अंधेरे में घर में घुसकर अपराधियों ने एक महिला और उसकी पांच साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी। इन दोनों की हत्या धारदार हथियार से की गई है।
उधर, इस घटना की सूचना मिलते ही एसपी मनीष कुमार और सदर एसडीपीओ धीरज कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।