1st Bihar Published by: 9 Updated Sep 14, 2019, 10:00:01 PM
- फ़ोटो
PATNA: देश की सेवा में हंसते-हंसते अपनी जान गंवाने वाले महज 19 साल के कमलेश का पार्थिव शरीर शनिवार को पटना पहुंचा. हैरान करने वाली बात यह है कि वीरगति पाने वाले इस बिहार के लाल की अंतिम विदाई के मौके पर भी बिहार सरकार का कोई मंत्री पटना एयरपोर्ट नहीं पहुंचा. ना तो पुलिस विभाग का कोई अधिकारी ही शहीद जवान के पार्थिव शरीर को दो फूल चढ़ाने एयरपोर्ट पहुंचा और ना ही कोई आलाधिकारी. बख्तियारपुर के लखनपुरा गांव के रहने वाले शहीद जवान कमलेश कुपवाड़ा में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गया था. बता दें कि शनिवार को उसके पार्थिव शरीर को दानापुर कैंट में रखा जाएगा और रविवार को सुबह उसके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उसके गांव भेजा जाएगा. इससे पहले शहीद कमलेश का पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट पहुंचने पर सेना के अधिकारियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया. पटना से राजन की रिपोर्ट