ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

मैरेज हॉल के संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर की है, जहां बदमाशों ने मैरेज हॉल रूपेश विवाह भवन और रिमझिम रेसाॅट के संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर का है।

मैरेज हॉल के संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर की है, जहां बदमाशों ने मैरेज हॉल रूपेश विवाह भवन और रिमझिम रेसाॅट के संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर का है। अपराधियों ने गुरुवार की देर रात इस घटना को अंजाम दिया है। मृतक मोहनपुर का रहने वाला मनोहर सिन्हा है। मनोहर सिन्हा उत्तर बिहार के बड़े डिकोरेटर के रूप में जाने जाते थे। उनका बड़े -बड़े राजनीतिक कार्यक्रम में भी टेंट पंडाल लगाने का बिज़नेस भी था।



फिलहाल इस बात का पता लगाने की कोशश की जा रही है कि युवक की हत्या क्यों और किसने की। घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ मनोहर की बॉडी मोहनपुर पावर हाउस के पास सड़क किनारे पड़ी हुई थी। लोगों ने मैरिज हॉल में काम कर करने वाले कर्मियों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शरीर पर गोली के दो निशान हैं। 



घटनास्थल पर ही मनोहर सिन्हा की कार भी खड़ी पाई गई है। साथ ही पुलिस ने वहां से एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता