1st Bihar Published by: Gautam Kumar Updated Jan 15, 2020, 8:42:11 PM
- फ़ोटो
JAMUI: हॉस्पिटल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. जिसके बाद नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा किया और इलाज करने वाले डॉक्टर की जमकर पिटाई कर दी. यह घटना जमुई के महिसोड़ी की है.
कार में लगाई आग
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि शहर के सिरचन नवादा मोहल्ला निवासी मनी कुमार कुछ दिन पहले बाइक से गिर गया था. जिससे उसका बाया हाथ टूट गया था. जिसका इलाज के लिए महिसोड़ी चौक स्थित डॉक्टर अरुण कुमार के क्लिनीक में लाया गया था. जहां युवा के बाएं हाथों का ऑपरेशन किया गया था जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई.
शराब पीकर इलाज करने का लगाया आरोप
परिजनों ने डॉक्टर पर शराब पीकर ऑपरेशन करने और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर चिकित्सक को पीटा. क्लिनीक और कार में आग लगा दिया. वही घटना की जानकारी के बाद सदर थाने की पुलिस और एसपी मौके पर पहुंच कर डॉक्टर की जान बचाई. इस घटना के बाद घंटों अफरातफरी का माहौल बना रहा है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...