ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में इंस्टाग्राम से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा, दो युवक गिरफ्तारइश्क में अंधी बिहार की महिला MVI ने पति को ही मरवा दिया, जहानाबाद के प्रेमी के साथ मिलकर सुपारी देकर कराई हत्याघर से लापता अधेड़ का नदी किनारे संदिग्ध हालत में मिला शव, डूबने से मौत की आशंकारील बनाइए, 3 लाख रुपये तक का इनाम पाइए: कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलाननेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात: NMC ने 250 MBBS सीटों की दी मंजूरी, इन छात्रों को मिलेगा फायदासीतामढ़ी में इंस्टाग्राम से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा, दो युवक गिरफ्तारइश्क में अंधी बिहार की महिला MVI ने पति को ही मरवा दिया, जहानाबाद के प्रेमी के साथ मिलकर सुपारी देकर कराई हत्याघर से लापता अधेड़ का नदी किनारे संदिग्ध हालत में मिला शव, डूबने से मौत की आशंकारील बनाइए, 3 लाख रुपये तक का इनाम पाइए: कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलाननेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात: NMC ने 250 MBBS सीटों की दी मंजूरी, इन छात्रों को मिलेगा फायदा

मंत्री नितिन नवीन के आवास पहुंचे सीएम नीतीश, मीरा सिन्हा को दी श्रद्धांजलि

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने कैबिनेट सहयोगी और बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन के आवास पहुंचे हैं। नितिन नवीन की मां मीरा सिन्हा का आज सुबह ही निधन हो गया था। बंदर बग

मंत्री नितिन नवीन के आवास पहुंचे सीएम नीतीश, मीरा सिन्हा को दी श्रद्धांजलि
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने कैबिनेट सहयोगी और बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन के आवास पहुंचे हैं। नितिन नवीन की मां मीरा सिन्हा का आज सुबह ही निधन हो गया था। बंदर बगीचा स्थित नितिन नवीन के आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री ने उनकी मां के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की है।


मंत्री नितिन नवीन की मां का इलाज दिल्ली में चल रहा था और निधन के बाद आज दोपहर उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना लाया गया। दुख की इस घड़ी में मंत्री नितिन नवीन को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ढांढस बढ़ाया। मुख्यमंत्री के साथ अन्य नेता और अधिकारी भी नितिन नवीन के आवास पहुंचे हैं।


मीरा सिन्हा बीजेपी के विधायक रह चुके स्वर्गीय नवीन किशोर सिन्हा की पत्नी थीं। नवीन किशोर सिन्हा के निधन के बाद उनके बेटे नितिन नवीन ने राजनीति में कदम रखा। नितिन नवीन पहले दीघा विधानसभा सीट से विधायक रहे और फिर बांकीपुर विधानसभा सीट से लगातार चुनाव जीतते रहे हैं। बीते साल विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें कैबिनेट में जगह दी गई है। नितिन नवीन जिस दिन मंत्री पद की शपथ ले रहे थे उस दिन भी उनकी मां मीरा सिन्हा की तबीयत खराब थी।