ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

मंत्री का दामाद गिरफ्तार, ब्रिटिश ड्रग्स पैडलर से लेन-देन का आरोप

MUMBAI: एनसीबी ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक के दामाद समीर खान को गिरफ्तार किया है. आज सुबह एनसीबी की उनके बांद्रा स्थित घर पर छापेमारी के लिए पहुंची है. समीर की प

मंत्री का दामाद गिरफ्तार, ब्रिटिश ड्रग्स पैडलर से लेन-देन का आरोप
Manish Kumar
2 मिनट

MUMBAI:  एनसीबी ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक के दामाद समीर खान को गिरफ्तार किया है. आज सुबह एनसीबी की उनके बांद्रा स्थित घर पर छापेमारी के लिए पहुंची है. समीर की पत्नी से भी एनसीबी के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं. पुलिस ने समीर खान को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया. मेडिकल जांच के बाद समीर को कोर्ट में पेश किया गया. 

पूछताछ के बाद एनसीबी ने किया था गिरफ्तार

समीर खान को एनसीबी ने बुधवार दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट स्थित एनसीबी ऑफिस बुलाया था. यहां पर करीब 10 घंटे पूछताछ के बाद समीर खान को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में ब्रिटिश ड्रग पैडलर करण सजनानी के बीच लेन-देन के साथ-साथ ड्रग्स सप्लाई की बात भी सामने आई. कुछ दिनों पहले 200 किलो ड्रग्स बरामदगी के बाद जब एनसीबी ने करण सजनानी से पूछताछ किया था तो समीर खान का नाम सामने आया. समीर को समन जारी किया था.

कानून से कोई बड़ा नहीं

महाराष्ट्र सरकार में नवाब मलिक अल्पसंख्यक मामलों और कौशल विकास मंत्री हैं. दामाद की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है और इसे बिना किसी भेदभाव के लागू किया जाना चाहिए. कानून अपने नियत समय पर कदम उठाएगा और न्याय होगा. मैं अपनी न्यायपालिका में बहुत विश्वास और सम्मान करता हूं. इस गिरफ्तारी पर बीजेपी ने नवाब मलिक पर निशाना साधा है. 


टैग्स