ब्रेकिंग
भरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की सीधी टक्कर में तीन युवकों की मौत‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़भरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की सीधी टक्कर में तीन युवकों की मौत‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

‘मांझी असली मुसहर नहीं.. वह महादलित समाज के लिए कलंक’ पूर्व सीएम पर नीतीश के मंत्री का तीखा हमला

PATNA: पूर्व सीएम और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन की जगह पर नीतीश कैबिनेट में मंत्री बने रत्नेश सदा मांझी पर लगातार हमलावर बने हुए हैं

‘मांझी असली मुसहर नहीं.. वह महादलित समाज के लिए कलंक’ पूर्व सीएम पर नीतीश के मंत्री का तीखा हमला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पूर्व सीएम और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन की जगह पर नीतीश कैबिनेट में मंत्री बने रत्नेश सदा मांझी पर लगातार हमलावर बने हुए हैं। उन्होंने एक बार फिर जीतन राम मांझी पर बड़ा हमला बोला है। रत्नेश सदा ने जीतन राम मांझी के मौन प्रदर्शन को नौटंकी करार दिया है और कहा है कि मांझी नकली मुसहर हैं। 


दरअसल, विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा प्रताड़ित किए जाने के बाद मांझी ने मंगलवार को मौन प्रदर्शन करने का एलान किया था। मांझी जैसे ही मौन प्रदर्शन से पहले बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे उन्हें इसकी इजाजत नहीं मिली। इसको लेकर मांझी ने सरकार पर हमला बोला और कहा कि लोकतंत्र खतरे में आ गई है। बाद में मांझी के साथ साथ बीजेपी के भी नेता वहां से वापस लौट गए।


नीतीश कैबिनेट के मंत्री रत्नेश सदा ने हमला बोलते हुए कहा कि मांझी को अपना दिमाग नहीं है। उसको तो हमलोग और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मिलकर सीएम बना दिए थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्वास कर मांझी को सीएम बनाया था। इसको माइंड रहता तो अपने दिमाग से चलता, पक्का नौटंकी है। उन्होंने कहा कि बिहार के मुसहर समाज के लिए मांझी कलंक है। मुसहर समाज के साथ छल किया और उसकी भलाई की बात नहीं की। उन्होंने कहा कि मांझी सही में मुसहर है ही नहीं।