ब्रेकिंग
50 हजार के विवाद में दादी बनी कातिल, बहू से बदला लेने के लिए 4 साल के पोते की हत्याकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चा50 हजार के विवाद में दादी बनी कातिल, बहू से बदला लेने के लिए 4 साल के पोते की हत्याकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चा

जीतन राम मांझी ने अलापा पुराना राग, फिर बोले- राम भगवान नहीं.. काल्पनिक व्यक्ति!

NALANDA: बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी का विवादों से पुराना नाता रहा है। कभी शराबबंदी को लेकर तो कभी जाति और धर्म को लेकर मांझी अपने बयानों के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं।

जीतन राम मांझी ने अलापा पुराना राग, फिर बोले- राम भगवान नहीं.. काल्पनिक व्यक्ति!
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी का विवादों से पुराना नाता रहा है। कभी शराबबंदी को लेकर तो कभी जाति और धर्म को लेकर मांझी अपने बयानों के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। मांझी ने आज एक बार फिर कह दिया कि राम को वे भगवान नहीं मानते हैं। मांझी ने फिर से कहा है कि श्री राम भगवान नहीं बल्कि एक काल्पनिक व्यक्ति हैं।


दरअसल, पूर्व सीएम जीतनराम मांझी रविवार को नालंदा के सिलाव प्रखंड स्थित करियाना गांन में एक सभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। सभा को संबोधित करते हुए मांझी ने कहा कि हिंदू धर्म में कभी सुधार नहीं हो सकता है। जात-पात, ऊंच-नीच और धर्म के नाम पर शासन चल रहा है। मांझी ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने कहा था कि जात-पात मिटना चाहिए, इसीलिए बाबा साहेब ने बौद्ध धर्म अपना लिया था क्योंकि बौद्ध धर्म में जात-पात का कोई मतलब नहीं है।


वहीं अपने संबोधन में मांझी ने एक बार फिर भगवान श्री राम पर सवाल उठा दिया और कहा कि वे भगवान राम को नहीं मानते हैं। मांझी ने कहा कि राम भगवान नहीं थे बल्कि एक कल्पना मात्र हैं। वहीं इसी मंच से मांझी की पार्टी के मुख्य प्रवक्ता विजय यादव ने खुले मंच से एलान कर दिया कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री संतोष कुमार मांझी या जीतनराम मांझी होंगे।

टैग्स