ब्रेकिंग
बिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीबिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारी

मांझी ने फिर दी नीतीश को चुनौती, बोले..1000 करोड़ नहीं दिया तो समझ लेंगे

GAYA: अपने बयानों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए है। इस बार उन्होंने सीधे बिहार के

मांझी ने फिर दी नीतीश को चुनौती, बोले..1000 करोड़ नहीं दिया तो समझ लेंगे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GAYA: अपने बयानों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए है। इस बार उन्होंने सीधे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनौती दे दी है।


जीतन राम मांझी ने गया के एक कार्यक्रम में कहा कि अगर नीतीश कुमार हमारे क्षेत्र के लिए 1000 करोड़ रूपया नहीं दिया तो समझ लेंगे। मांझी ने अपने बयान में कहा कि वो एक बार कहने पर नहीं देंगे तो फिर हम उनको कहेंगे अगर बात नहीं मानेंगे तो हम कह देंगे, हम आपके दल में नहीं है गठबंधन में है ,कही हम चमक नहीं जाए इसलिए हमको नहीं दीजियेगा तो समझ लीजियेगा।


बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने बिहार एनडीए के सबसे बड़े नेता नीतीश कुमार के लिए एक बार फिर संकट खड़ा कर दिया है। मांझी ने ये बयान देकर एक बार फिर नीतीश कुमार को एहसास दिलाया है कि भले उनकी पार्टी में विधायकों की संख्या सबसे कम हो लेकिन सरकार में होने का उनके विधानसभा क्षेत्र के लोगों को फायदा होना चाहिए, क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से चलना चाहिए। उन्होने अपने बयान में इस बात का भी जोर दिया कि कही हम चमक न जाएं इसलिए हमारे क्षेत्र के विकास को नहीं रोका जाए। 


बिहार एनडीए में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है उसकी एक बानगी भर है मांझी का ये बयान। एक तरह जहां सत्र के दौरान बीजेपी और जेडीयू के नेता-मंत्री एक दूसरे को कटघरे में खड़ा करते नजर आए, वही दूसरी ओर बीजेपी विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू का अपने ही पार्टी में नेतृत्व को लेकर उठाया गया सवाल और अपने पार्टी के विधान पार्षद नवल यादव से भिड़त ये बताता है कि एनडीए के अंदर बहुत कुछ चल रहा है। यही नहीं ज्ञानेंद्र ज्ञानू और जेडीयू विधानपार्षद संजय कुमार सिंह का एक दूसरे पर बयानों से हमला बताता है कि एनडीए में ऑल इज वेल नहीं है।

टैग्स