ब्रेकिंग
बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंबिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएं

मणिपुर में असम राइफल्स पर आतंकी हमला, सीओ समेत 4 जवान शहीद, परिवार के दो सदस्यों की भी मौत

DESK: मणिपुर में सेना की टुकड़ी पर आतंकी हमले की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि पहले से घात लगाकर बैठे आतंकियों ने सेना के काफिले पर हमला किया है। मणिपुर में आतंकवादियों

मणिपुर में असम राइफल्स पर आतंकी हमला, सीओ समेत 4 जवान शहीद, परिवार के दो सदस्यों की भी मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: मणिपुर में सेना की टुकड़ी पर आतंकी हमले की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि पहले से घात लगाकर बैठे आतंकियों ने सेना के काफिले पर हमला किया है। मणिपुर में आतंकवादियों ने एक कमांडिंग ऑफिसर, उनके परिवार और सुरक्षाकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी। हमले में 7 लोग शहीद हो गए हैं। आतंकवादियों ने कमांडिग ऑफिसर की पत्नी और बेटे की भी हत्या कर दी है। 


मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के सिंघत सब-डिवीजन में असम राइफल्स यूनिट के एक कमांडिंग ऑफिसर के काफिले पर आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला किया। इस हमले में 46 असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी, उनका परिवार और 7 जवान शहीद हो गये हैं। इसके पीछे मणिपुर की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का हाथ बताया जा रहा है।


1978 में मणिपुर की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का गठन किया गया था। जिसे भारत सरकार ने आतंकी संगठन घोषित किया है। बता दे कि यह संगठन धोखे से भारतीय सुरक्षाबलों पर पहले भी हमले करता रहा है। सेना के काफिले पर उग्रवादियों ने आज हमला किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर, उनकी पत्नी-बेटे समेत 7 जवान शहीद हो गये हैं। घटना चुराचांदपुर जिले के सिंघट में हुई है। उग्रवादियों ने असम राइफल्स के काफिले पर घात लगाकर अटैक किया है।



टैग्स