ब्रेकिंग
सीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैसीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू है

शीतकालीन सत्र को लेकर रणनीति तैयार करेगी बीजेपी, मंगलवार को पार्टी कार्यालय में होगी विधायक दल की बैठक

PATNA : बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विपक्ष कड़े तेवर में दिखाई दे रहा है. बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर भाजपा कल रणनीति तैयार करेगी. मंगलवार को पार्टी कार्याल

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विपक्ष कड़े तेवर में दिखाई दे रहा है. बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर भाजपा कल रणनीति तैयार करेगी. मंगलवार को पार्टी कार्यालय में बीजेपी विधायक दल की बैठक बुलाई गई है. विधायक दल के नेता सुशील मोदी इस बैठक में पार्टी की रणनीति तय करेंगे. 


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को शाम 7 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई गई है. जिसमें शीतकालीन सत्र की रणनीति पर चर्चा होगी. सोमवार को शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया. कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ आरजेडी और कांग्रेस के विधायकों ने जमकर नारेबाजी की. दूसरे दिन विधानसभा की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई विपक्ष के विधायक वेल में पहुंचकर नारेबाजी करने लगे. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि विपक्षी दलों का काम होता है सरकार की नाकामियों को उठाने का, लेकिन सरकार विपक्ष के द्वारा उठाये गए मुद्दे को दबाने के लिए लाठीचार्ज कर रही है. 


सदन में एनआरसी, नियोजित शिक्षकों के मामले पर विपक्ष सरकार को घेर रही है. विपक्ष ने नियोजित शिक्षकों को एक समान वेतन देने की सरकार से मांग की. उधर, दूसरी ओर विधान परिषद में विपक्ष के हंगामे के बीच डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी काफी नाराज दिखें. प्रश्नोत्तर काल में विपक्ष के हंगामे को देख कर सुशील मोदी ने सदन में खड़ा होकर कहा कि जिन सदस्यों को चोट आई है वह सदन में उसके निशान दिखाएं. भाजपा अब मंगलवार को पार्टी कार्यालय में होने वाली बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा करेगी. 

टैग्स