ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

माहौल बिगाड़ने की कोशिश: मंदिर में चोरी के बाद बदमाशों ने कर दिया ये काम

RANCHI: खबर राजधानी रांची से आ रही है, जहां एक बार फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। बदमाशों ने मंदिर में पहले तो चोरी की घटना को अंजाम दिया और इसके मंदिर की सभी मूर्तियों को खंडि

माहौल बिगाड़ने की कोशिश: मंदिर में चोरी के बाद बदमाशों ने कर दिया ये काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: खबर राजधानी रांची से आ रही है, जहां एक बार फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। बदमाशों ने मंदिर में पहले तो चोरी की घटना को अंजाम दिया और इसके मंदिर की सभी मूर्तियों को खंडित कर दिया। घटना बरियातू थाना क्षेत्र के डीएवी स्कूल के पास स्थित मंदिर की है।


बताया जा रहा है कि रविवार रात पूजा के बाद पुजारी मंदिर में ताला बंद कर चले गए थे। सोमवार सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा पाया। चोर ताला काटकर मंदिर के अंदर घुसे थे। मंदिर के अंदर आने के बाद पुजारी ने देखा कि सभी मूर्तियों के चांदी के मुकुट गायब हैं और इसके साथ ही सभी मूर्तियों का कोई न कोई हिस्सा तोड़ दिया गया है।


घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भारी भीड़ मंदिर परिसर में जमा हो गई और गुस्साए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों का कहना था कि पुलिस गस्ती के बावजूद ऐसी घटना हो गई और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।