ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

मंदिर के पुजारी ने पूजा करने आई लड़की को बनाया अपनी हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर हत्या कर मंदिर के पीछे दफनाया

DESK: मंदिर में पूजा करने आई महिला श्रद्धालु को पुजारी ने अपनी हवस का शिकार बनाया। शादी का झांसा देकर कई दिनों तक उसका यौन शोषण किया और जब लड़की गर्भवती हो गयी। तब उसे रास्ते

मंदिर के पुजारी ने पूजा करने आई लड़की को बनाया अपनी हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर हत्या कर मंदिर के पीछे दफनाया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK:  मंदिर में पूजा करने आई महिला श्रद्धालु को पुजारी ने अपनी हवस का शिकार बनाया। शादी का झांसा देकर कई दिनों तक उसका यौन शोषण किया और जब लड़की गर्भवती हो गयी। तब उसे रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रचने लगा और आखिरकार उसने लड़की की हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने के लिए मंदिर के पीछे ही दफना दिया।


पहले से शादीशुदा और एक बच्चे का बाप मैसम्मा मंदिर के पुजारी सूर्या साई कृष्णा ने एक लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ गंदा काम किया। प्रेंग्नेंट होने के बाद लड़की ने शादी का दबाव बनाया तो पुजारी ने उसकी हत्या कर दी और लड़की की लाश को मंदिर के पीछे कब्र खोदकर दफना दिया। मंदिर के पुजारी साई कृष्णा ने अप्सरा को अपने झांसे में ले लिया और जब वह गर्भवती हुई तब उसे रास्ते से हटा दिया। मामला हैदराबाद के नारकुड़ा गांव का है। जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। 


मंदिर का पुजारी 36 वर्षीय साई कृष्णा शरुरनगर इलाके का रहने वाला है। वह बिल्डिंग बनाने का काम भी करता है। कुछ लोग बिल्डिंग कॉन्ट्रेक्टर तो कुछ पुजारी बाबा के तौर पर उसे जानते हैं। गर्लफ्रेंड अप्सरा की हत्या के बाद उसने थाने में उसके अचानक लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। जिसके बाद जब पुलिस ने मामले की जांच की तब यह पूरा मामला सामने आ गया।


 शक के आधार पर पुलिस ने जब कड़ाई से आरोपी पुजारी से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूला। पुजारी ने पुलिस को बताया कि सुलतानपल्ली स्थित एक गोशाला में अप्सरा की हत्या कर शव को मंदिर के पीछे दफना दिया। 30 वर्षीया मृतका अप्सरा एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी जबकि शरुरनगर के बंगारु मैसम्मा मंदिर में सूर्या साई कृष्णा पूजा कराने का काम करता था। 


अप्सरा मंदिर में पूजा करने के लिए आई थी तभी पुजारी के साथ बातचीत हुई। यह बातचीत कब प्यार में बदल गया इस बात पता उसे भी नहीं चला। जिसका फायदा पुजारी ने उठाया। उसे शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाया। जब अप्सरा प्रेंग्नेंट हो गयी और शादी का दबाव बनाने लगी तब उसने षड्यंत्र के तहत उसे रास्ते से हटा दिया। आरोपी पुजारी ने अपना जुर्म कबूल लिया है पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 


मंदिर के पीछे दफनाए गये शव को निकालने में पुलिस जुटी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। इलाके के लोग इस घटना से सकते में हैं वही परिजनों के बीच इस घटना से कोहराम मचा हुआ है। परिजन आरोपी पूजारी को कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।