ब्रेकिंग
शिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यान

ममता बनर्जी ने बुलाई विपक्षी नेताओं की बैठक, गैर-भाजपा मुख्यमंत्रियों को लिखा खत

DESK : देश में बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी चल रही. 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं. उससे पहले भाजपा को शिकस्त देने के लिए विपक्षी दल किसी न किसी बहाने एक मंच पर आने

ममता बनर्जी ने बुलाई विपक्षी नेताओं की बैठक, गैर-भाजपा मुख्यमंत्रियों को लिखा खत
First Bihar
2 मिनट

DESK : देश में बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी चल रही. 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं. उससे पहले भाजपा को शिकस्त देने के लिए विपक्षी दल किसी न किसी बहाने एक मंच पर आने की कोशिश करते हैं. राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर इसके लिए तैयारी तो कर ही रहे हैं साथ ही अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इसमें क कदम आगे बढ़ गई हैं.


दरअसल, ममता बनर्जी ने बीजेपी पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है. इसी के साथ उन्होंने तमाम राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर भगवा पार्टी का मुकाबला करने के लिए एकजुट होने को कहा है. जिन नेताओं को उन्होंने चिठ्ठी लिखी उसमें कोई भी बीजेपी नेता शुमार नहीं है. उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाते हुए एक बैठक बुलाई है.


उन्होंने कहा, 'विपक्षी दल के तौर पर यह हमारी संवैधानिक जिम्मेदारी है कि इस सरकार को उसके कामों के लिए जिम्मेदार ठहराएं और असंतोष की आवाज को दबाने का विरोध करें. मैं सभी से एक जगह पर सुविधा के अनुसार, मीटिंग के लिए एक साथ आने की अपील करती हूं ताकि आगे के रास्ते पर विचार किया जाए. यह समय की मांग है कि इस देश के सभी प्रगतिशील ताकतें के एक साथ आएं और इस दमनकारी ताकत से लड़ें.


पत्र में उन्होंने लिखा है कि, 'मैं इस देश के संस्थागत लोकतंत्र पर सत्तारूढ़ भाजपा की तरफ से हो रहे सीधे हमले पर चिंता जाहिर करने के लिए लिख रही हूं. ईडी, सीबीआई, सेंट्रल विजिलेंस कमिशन (CVC), और आयकर विभाग जैसी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल बदले के लिए निशाना साधने, परेशान करने और देशभर के सियासी प्रतिद्विंदियों को कमजोर करने के लिए किया जा रहा है.'


ममता बनर्जी ने बुलाई विपक्षी नेताओं की बैठक, गैर-भाजपा मुख्यमंत्रियों को लिखा खत