ब्रेकिंग
फूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरार

मामी के साथ भांजे की कराई गई शादी, आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने के बाद मामा ने उठा लिया बड़ा कदम

PALAMU: कहते हैं प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है जब प्यार किसी को होता है तो उसे ना तो कुछ दिखाई देता है और ना ही कुछ सुनाई ही देता है। ऐसे लोग किसी की बात सुनने को तैयार नहीं होत

मामी के साथ भांजे की कराई गई शादी, आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने के बाद मामा ने उठा लिया बड़ा कदम
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PALAMU: कहते हैं प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है जब प्यार किसी को होता है तो उसे ना तो कुछ दिखाई देता है और ना ही कुछ सुनाई ही देता है। ऐसे लोग किसी की बात सुनने को तैयार नहीं होते। इन्हें तो बस प्यार को अंजाम तक पहुंचाने की चिंता रहती है। अजब प्रेम की गजब कहानी का मामला झारखंड के पलामू में सामने आया है। जहां मामी को भांजे की प्रेम कहानी की चर्चा इलाके में हो रही है। इस बात की जानकारी जब मामा को हुई तो उसने अपनी पत्नी की शादी भांजे से करवा दी। 


अपने दिल पर पत्थर रखकर मामा ने अपनी पत्नी का हाथ भांजे के हाथ में सौंपा। दोनों की शादी कराई फिर पत्नी को विदा किया। इस मामले के सामने आने के बाद इलाके के लोग भी दंग रह गये। मामला पलामू के पाटन थाना क्षेत्र के पकरी गांव का है जहां छह साल पहले सुबई भुईयां की शादी रीता कुमारी से हुई थी। शादी के बाद उनका भांजा घर पर आया करता था। पिछले कुछ साल से भांजा प्रिंस कुमार और उनकी पत्नी रीता कुमारी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था दोनों एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करने लगे थे। साथ जीने मरने की कसम तक खा रखी थी। इस बात की जानकारी प्रिंस के मामा को तब हुई जब तीन दि पहले उसने दोनों को कमरे में आपत्तिजनक हालत में देख लिया। पहले तो उसने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। फिर गांव में पंचायत बुलाई गयी। 


भरी पंचायत में प्रिंस और रीता ने बताया कि वे दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते है। पंचायत का फैसला सुबई भुईयां के पर टिकी थी। पंचायत ने फैसला सुनाने से पहले महिला के पति से बातचीत की पूछा कि आप क्या चाहते हैं। तब महिला के पति सुबई भुईयां ने इस पर काफी सोच विचार कर बड़ा फैसला ले लिया। उसने दिल पर पत्थर रखकर भांजे के साथ पत्नी की शादी के लिए हामी भर दी। जिसके बाद समाज के बीच दोनों की शादी करवा दी गयी। 


रिश्ते में भांजा लगने वाले प्रिंस ने मामी रीता की मांग में सिन्दूर भरा और जयमाला पहना मामी को पत्नी के रूप में स्वीकार किया वही रीता ने भी भांजे को पति के तौर पर स्वीकारा और फिर अपने नये ससुराल के लिए रवाना हो गयी। इस मामले को कुछ लोग सही तो कुछ गलत बता रहे थे। लोगों का कहना था कि समाज में इस तरह की बातें सही नहीं है। कल तक जो मामी-भांजा का रिश्ता था आज दोनों पति-पत्नी हो गये हैं। भाजे और पत्नी की इस करतूत से मामा काफी सदमें में हैं।      


टैग्स