ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

मॉल से काजू चोरी करते पकड़ा गया दारोगा का बेटा, पटना पुलिस ने ले लिया बड़ा एक्शन

PATNA: राजधानी पटना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पटना पुलिस ने एक दारोगा के बेटे को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दारोगा के बेटे के साथ उसके एक दोस्

मॉल से काजू चोरी करते पकड़ा गया दारोगा का बेटा, पटना पुलिस ने ले लिया बड़ा एक्शन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पटना पुलिस ने एक दारोगा के बेटे को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दारोगा के बेटे के साथ उसके एक दोस्त को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दारोगा के बेटे पर एक मॉल से काजू चोरी करने का आरोप है।


जानकारी के मुताबिक, बीते 14 अगस्त को भोजपुर के आरा में तैनात एक दारोगा का बेटा अपने दोस्त के साथ मॉल में गया था। शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के राजाबाजार स्थित स्मार्ट बाजार मॉल से दारोगा के बेटे और उसके दोस्त ने काजू का एक पैकेट चोरी कर लिया था। जैसे ही दोनों मॉल से बाहर निकल रहे थे उनकी चोरी पकड़ी गई।


मॉल के एग्जिट प्वाइंट पर डिटेक्टर मशीन ने दारोगा के बेटे और उसके दोस्त की चोरी पकड़ ली। सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को पकड़ लिया और इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दारोगा के बेटे और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने युवक की गिरफ्तारी की जानकारी उसके दारोगा पिता को दे दी है।