ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

माओवादी नेता प्रद्युमन सिंह का रिश्तेदार गिरफ्तार, NIA ने गौरव कुमार को रांची में पकड़ा

AURANGABAD: माओवादी नेता प्रद्युमन सिंह के भाई प्रमोद मिश्रा के साले रामाश्रय शर्मा के बेटे गौरत को NIA ने गिरफ्तार किया है। एनआईए की टीम ने हथियार सप्लाई करने के आरोप में उसे

माओवादी नेता प्रद्युमन सिंह का रिश्तेदार गिरफ्तार, NIA ने गौरव कुमार को रांची में पकड़ा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: माओवादी नेता प्रद्युमन सिंह के भाई प्रमोद मिश्रा के साले रामाश्रय शर्मा के बेटे गौरत को NIA ने गिरफ्तार किया है। एनआईए की टीम ने हथियार सप्लाई करने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया है। 


हालांकि गौरव कुमार के चाचा जयराम शर्मा का कहना है कि गौरव शांत स्वभाव का लड़का था। वह बोधगया में एमए की पढ़ाई कर रहा था। उन्होंने आगे कहा कि लगभग छह माह से पूछताछ के लिए एनआईए की टीम उसे बुलाया करती थी। पूछताछ के नाम पर ही रांची कार्यालय में उसे बुलाया गया और गिरफ्तार किया गया।


गौरतलब है कि जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रूस्तमपुर में प्रदुमन शर्मा का पैतृक गांव है। उनके भाई प्रमोद शर्मा का ससुराल बन्देया थाना क्षेत्र के मोथा गांव में है। करीब छह माह पूर्व मोथा गांव में भी एनआईए की टीम ने रेड मारी थी। हालांकि कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगी थी। उसके बाद से ही एनआईए की टीम लगातार प्रदुमन शर्मा के रिश्तेदार पर दबाव बना रही थी। इसी कड़ी में रांची से गौरव कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता