ब्रेकिंग
Har Ghar Tiranga : हर घर तिरंगा अभियान में CM सम्राट की बड़ी अपील, लोकसेवक आवास पर फहराया तिरंगा; जानें क्या कहाNEET Paper Leak : NEET में फिर सेंध! अगले एग्जाम की भी सेटिंग, 30 लाख तक वसूली; बिहार में 3 गिरफ्तारBihar Sand Ghat: बिहार में नए बालू घाटों की होगी पहचान, 10 से 12% तक बढ़ सकती है घाटों की संख्या; सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारीBihar News : अस्पताल में बेड के लिए अब नहीं भटकेंगे मरीज! बिहार में AI बताएगा किस अस्पताल में ICU-वॉर्ड खाली है या नहीं₹5.39 लाख बिजली बिल बकाया था, कनेक्शन कटा फिर बिजली चोरी का केस; पटना HC ने FIR की रद्दHar Ghar Tiranga : हर घर तिरंगा अभियान में CM सम्राट की बड़ी अपील, लोकसेवक आवास पर फहराया तिरंगा; जानें क्या कहाNEET Paper Leak : NEET में फिर सेंध! अगले एग्जाम की भी सेटिंग, 30 लाख तक वसूली; बिहार में 3 गिरफ्तारBihar Sand Ghat: बिहार में नए बालू घाटों की होगी पहचान, 10 से 12% तक बढ़ सकती है घाटों की संख्या; सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारीBihar News : अस्पताल में बेड के लिए अब नहीं भटकेंगे मरीज! बिहार में AI बताएगा किस अस्पताल में ICU-वॉर्ड खाली है या नहीं₹5.39 लाख बिजली बिल बकाया था, कनेक्शन कटा फिर बिजली चोरी का केस; पटना HC ने FIR की रद्द

महिला सिपाहियों के लिए खुशखबरी, अब उन्हें भी मिलेगा 'थाना मैनेजर' का पोस्ट

MUZAFFARPUR : जिले में अब महिला सिपाही भी थानों और ओपी में थाना मैनेजर की भूमिका निभाएंगी. जिसकी शुरूआत हो गई है. अभी हाल में नगर, कटरा, फकुली ओपी और मीनापुर थाना में थाना मैनेजर क

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MUZAFFARPUR : जिले में अब महिला सिपाही भी थानों और ओपी में थाना मैनेजर की भूमिका निभाएंगी. जिसकी शुरूआत हो गई है. अभी हाल में नगर, कटरा, फकुली ओपी और मीनापुर थाना में थाना मैनेजर का पद खाली है, जहां महिला सिपाहियों की तैनाती की कवायद शुरू कर दी गई है.

बता दें कि हाल ही में बहाल हुईं महिला सिपाहियों का प्रशिक्षण पूरा होने वाला है, जिसके बाद उनकी क्षमता का आकलन कर वरीय पदाधिकारी उनकी जिम्मेदारी तय करेंगे और योग्य पाए जाने पर थाना मैनेजर की पोस्ट पर भी तैनात करेंगे.  

बता दें कि पुलिस मुख्यालय के आदेश पर जिले के 40 थानों में व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए थाना मैनेजर को तैनात किया गया था. इनका काम थाना में प्रबंधन देखना था. अबतक इस पोस्ट पर पुरुष सिपाही ही तैनात थे, पर अब यह व्यवस्था बदलने वाली है. इस बारे में मुजफ्फरपुर एसएसपी ने कहा कि थाना मैनेजर एक पद है, जिस पर कोई प्रतिबंध नहीं है कि महिला सिपाही होंगी या पुरुष. जिन थानों में रहने की व्यवस्था अच्छी होगी, वहां पर महिला सिपाही की तैनाती थाना मैनेजर के पद पर हो सकती है.