Hindi News / news / पटना में कोरा गैंग का आतंक, महिला से 3.5 लाख की लूट, ATM...

पटना में कोरा गैंग का आतंक, महिला से 3.5 लाख की लूट, ATM और पासबुक भी गायब

1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 06, 2019, 5:19:33 PM

पटना में कोरा गैंग का आतंक, महिला से 3.5 लाख की लूट, ATM और पासबुक भी गायब

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है राजधानी पटना से जहां अपराधियों ने एक महिला को अपना निशाना बनाया है. अपराधी एक महिला से 3.5 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी घटना राजधानी के वीरचंद पटेल पथ इलाके की है. जहां कोरा गिरोह के अपराधियों ने एक महिला को अपना निशाना बनाते हुए 3.5 लाख रुपये लेकर फरार हो गए हैं. बताया जा रहा है कि पीड़िता महिला इनकम टैक्स ऑफिस में काम करती है. वह 3.5 लाख रुपये बोरिंग रोड स्थित बैंक से निकालकर जा रही थी तभी अपराधी झपट्टा मारते हुए रुपये लेकर फरार हो गए. पीड़ित महिला ने बताया कि चोर उसके ATM और पासबुक भी लेकर फरार हो गए हैं. घटनास्थल पर महिला द्वारा शोर मचाने के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पटना से राजन सिंह की रिपोर्ट