ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

महिला पुलिसकर्मी ने किया मनचले का इलाज, 30 सेकेंड में मारे 22 जूते, देखें लाइव वीडियो

DESK : महिलाओं के साथ छेड़खानी के मामले आये दिन सामने आते रहते हैं. पुलिस ईव टीजिंग करने वाले मनचलों पर नकेल कसने में जुटी हुई है. इसी कड़ी में एक ऐसा मामले सामने आया है. जिसने

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DESK : महिलाओं के साथ छेड़खानी के मामले आये दिन सामने आते रहते हैं. पुलिस ईव टीजिंग करने वाले मनचलों पर नकेल कसने में जुटी हुई है. इसी कड़ी में एक ऐसा मामले सामने आया है. जिसने सबको हैरान पर दिया है. एक मनचले को छात्राओं के साथ छेड़खानी करना भारी पड़ गया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है. जिसमें एक महिला सिपाही मनचले को जूता से पिटाई करती हुई नजर आ रही है.



वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के कानपुर का है. जहां बिठूर इलाके में लड़कियों के साथ छेड़खानी करने वाले एक मनचले को महिला सिपाही ने अच्छा सबक सिखाया.  महिला पुलिसकर्मी ने लड़के की बीच सड़क पर 30 सेकेंड में 22 जूते मारे. लड़के को पीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घटनास्थल पर खड़े किसी शख्स ने मनचले की पिटाई का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. बताया जा रहा है कि मनचला स्कूल जा रही लड़कियों को परेशान कर रहा था.


इस वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि 33 सेकेंड के वीडियो क्लिप में महिला पुलिसकर्मी ने लड़के को ताबड़तोड़ 22 जूते मारे. पुलिस कांस्टेबल काफी गुस्से में दिखाई दे रही है. वीडियो में सिपाही यह कहती हुई सुनाई दे रही है कि 'क्या तुम्हारे घर में मां-बहन नहीं है?' बताया जा रहा है कि मनचले की पिटाई कर रही महिला कांस्टेबल का नाम चंचल है. जो बिठूर थाने में एंटी रोमियो स्क्वाड के तहत तैनात हैं. बहरहाल, आरोपी मनचले को अरेस्ट कर लिया गया है. मामला दर्ज कर उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.

टैग्स