Hindi News / news / लखीसराय में महिला ने दो बच्चों के साथ खाया ज़हर, दो की मौत

लखीसराय में महिला ने दो बच्चों के साथ खाया ज़हर, दो की मौत

1st Bihar Published by: Updated Jan 17, 2020, 10:40:51 AM

लखीसराय में महिला ने दो बच्चों के साथ खाया ज़हर, दो की मौत

- फ़ोटो

LAKHISARAI: लखीसराय में एक महिला ने अपने बच्चे के साथ खुदकुशी कर ली है. महिला ने 2 बच्चों के साथ जहर खा लिया है. जिसमें महिला और उसके एक बच्चे की मौत हो गई है, जबकि एक बच्चा अस्पताल में भर्ती है.  


घटना किऊल थाना इलाके के बरारे गांव की है. बताया जा रहा है कि महिला ने अपने बच्चे के साथ सुसाइड की है, लेकिन अभी तक सुसाइड की पुष्टि नहीं हुई है. ख़बरों के मुताबिक परिजनों ने महिला और बच्चे की डेड बॉडी गायब कर दी है.


वहीं एक अन्य बच्चे की हालत गंभीर है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. महिला ने जहर क्यों खाई, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है. मामला संदिग्ध लग रहा है क्योंकि इस घटना की सूचना अब तक पुलिस को नहीं दी गई है.