ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

SAHARSA: सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के लालू टोला बहियार के पास एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। महिला की पहचान सोनबरसा कचहरी थाना क्षेत्र के

महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के लालू टोला बहियार के पास एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। महिला की पहचान सोनबरसा कचहरी थाना क्षेत्र के खड़गपुर निवासी रामदेव चौधरी की पत्नी के रूप में हुई है। मृतका के परिजनों ने हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जतायी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 


महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका


दरअसल पूरा घटनाक्रम सोनबर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के खड़गपुर गांव से जुड़ा हुआ है। जहां रामदेव चौधरी की पत्नी 65वर्षीय पत्नी रोजाना की तरह आज भी सुबह चार बजे टहलने के लिये निकली थी। दिन के 10बजे तक वापस नही लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। तभी इस दौरान महिला का शव सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिटानाबाद लालूटोला के पास के गड्ढे के जलकुंभी के बीच मिला।


महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका


मृतक महिला के सिर पर  जख्म के निशान पाए गए है। जिसे देखकर धारदार हथियार से हमला कर हत्या किए जाने की आशंका परिजन जता रहे हैं। घटना की सूचना के बाद सिमरी बख्तियारपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच शुरू की। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजन मामले की जांच की मांग कर रहे हैं। 


महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका


मृतका के बेटे ने बताया कि वर्षो से उनकी माँ मॉर्निंग वॉक के लिये निकलती थी और शुक्रवार को भी अपने निर्धारित समय पर टहलने के लिए निकली थी। लेकिन काफी देर तक जब वापस घर नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू की गयी। इसी क्रम में लालू टोला के पास के गड्ढे के जलकुंभी के बीच लाश मिला। इनकी माने तो किसी धारदार हथियार से माँ के सिर पर प्रहार कर हत्या कर पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया गया है। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।


महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका


इस बाबत जब सिमरी बख्तियारपुर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुधाकर कुमार से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। हत्या का मामला मान पुलिस इसकी तफ़्तीश शुरू की। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा और इस मामले में जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्सा नहीं जाएगा। 


महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

रिपोर्टिंग
n

रिपोर्टर

neeraj kumar

FirstBihar संवाददाता