1st Bihar Published by: SAURABH KUMAR Updated Apr 16, 2020, 1:26:16 PM
- फ़ोटो
SITAMARHI : सीतामढ़ी के महिला वॉइस में गाने वाले बड़ा बाबू आजकल इलाके में खूब चर्चे में हैं. बड़ा बाबू आजकर कोरोना को लेकर लोगों को जागरुक कर रहे हैं. भले ही नगर परिषद की कार्यशैली शिथिल हो लेकिन बड़ा बाबू का गाना मशहूर है.
नगर परिषद सीतामढी में बड़ा बाबू के पद पर कार्यरत विनय कुमार के गाने के चर्चे मशहूर है. इसी कारण सीतामढी प्रशासन ने इन्हें जागरूकता अभियान में लगाया है और ये घूम-घूमकर लोगों को गाने गाकर जागरूक कर रहे हैं.
सबसे खास बात यह है कि विनय कुमार महिला की आवाज़ में मैथिल कोरोना गीत गाकर नगर परिषद सीतामढी और नगर पंचायत डुमरा मे कोरोना जागरूकता रथ के साथ लोगो को जागरूक कर रहे हैं. विनय कुमार बताते हैं कि हर हाल में कोरोना को हराना है. हम घूम घूमकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं और घर में रहकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना सिखा रहे हैं. प्रशासन के इस पहल की इलाके में खूब प्रशंसा हो रही है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...