ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: हिंदू स्वाभिमान संगठन के कार्यकर्ताओं ने NDA उम्मीदवार को खदेड़ा, दिखाया काला झंडा CBSE Board Exam 2026: CBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम की फाइनल डेटशीट जारी, दो बार होगी दसवीं की परीक्षा CBSE Board Exam 2026: CBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम की फाइनल डेटशीट जारी, दो बार होगी दसवीं की परीक्षा Bihar Politics: ‘14 नवंबर को बिहार की जनता देगी जवाब’, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह का तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला Bihar Politics: ‘14 नवंबर को बिहार की जनता देगी जवाब’, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह का तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला Bihar Election 2025: गौराबौराम से VIP के संतोष सहनी महागठबंधन के उम्मीदवार घोषित, तेजस्वी यादव ने दिया जीत का आशीर्वाद Bihar Election 2025: गौराबौराम से VIP के संतोष सहनी महागठबंधन के उम्मीदवार घोषित, तेजस्वी यादव ने दिया जीत का आशीर्वाद Bihar Election 2025: बिहार में राजनीतिक रंजिश को लेकर मारपीट, ‘हाथी’ बनाम ‘लालटेन’ के विवाद को लेकर बवाल Test Cricket : टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार होगा बड़ा बदलाव, लंच और टी ब्रेक का क्रम बदला जाएगा; जानिए क्या है वजह Bihar Voter Service : चुनावी सहायता अब आसान, बीएलओ के साथ करें कॉल बुक, इस टोल फ्री नंबर पर हल होंगी सभी दुविधाएं

महागठबंधन में बड़ी टूट, कांग्रेस के 2 और राजद के 1 MLA भाजपा में शामिल

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Tue, 27 Feb 2024 04:01:34 PM IST

महागठबंधन में बड़ी टूट, कांग्रेस के 2 और राजद के 1 MLA भाजपा में शामिल

- फ़ोटो

PATNA: बिहार की राजनीतिक गलियारे से बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां महागठबंधन में बड़ी टूट हुई है। कांग्रेस को दो विधायक और राजद के एक विधायक बीजेपी में शामिल हो गये हैं। कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ सौरव और मुरारी गौतम के साथ-साथ राजद से संगीता देवी ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने इन तीनों विधायकों को बीजेपी में शामिल कराया। 


महागठबंधन खेमे के 3 विधायकों ने फिर पाला बदला है। कांग्रेस के दो और राजद के एक विधायक बीजेपी के साथ आ गये हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी तीनों विधायकों को साथ लेकर विधानसभा पहुंचे थे। बता दें कि इससे पहले फ्लोर टेस्ट के दौरान राजद के तीन विधायक चेतन आनंद, नीलम देवी और प्रह्वाद यादव पाला बदल जेडीयू खेमे में चले गये थे। 


आज एक बार फिर राजद के एक विधायक संगीता देवी ने पाला बदल लिया है इस बार राजद विधायक बीजेपी खेमे में चले गये। वही कांग्रेस के दो विधायक सिद्धार्थ सौरव और मुरारी गौतम ने भी पाला बदल लिया है। इसके साथ ही बिहार की राजनीति में एक बार फिर से भूचाल आ गया है। 


बता दें कि बिहार के बड़े डॉक्टरों में से एक दिवंगत उत्पल कांत के बेटे सिद्धार्थ विक्रम से कांग्रेस पार्टी के विधायक हैं। बताया जाता है कि नीतीश कुमार के फ्लोर टेस्ट से पहले कांग्रेस विधायकों को हैदराबाद भेज दिया गया था। जिसमें तीन विधायक हैदराबाद नहीं गये थे। उनमें एक सिद्धार्थ भी थे जो कांग्रेस के अन्य विधायकों के साथ हैदराबाद नहीं गये। अब उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है। 


वही मुरारी गौतम महागठबंधन की सरकार में कांग्रेस कोटे से मंत्री थे। वे रोहतास के चेनारी से कांग्रेस विधायक हैं जबकि संगीता देवी कैमूर के मोहनियां से राजद की विधायक हैं। बता दें कि तेजस्वी यादव इन दिनों जन विश्वास यात्रा पर हैं। 20 फरवरी से वे लगातार यात्रा कर रहे हैं बिहार के कई जिलों में जाकर अपनी बात रख रहे हैं और लोगों को 3 मार्च को महागठबंधन की महारैली में आने का न्योता दे रहे है। लेकिन महागठबंधन की रैली से पहले ही बड़ी टूट हो गयी। महागठबंधन के एक साथ 3 विधायकों ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।


जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने पाला बदलने वाले कांग्रेस और आरजेडी के विधायकों का एनडीए में स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि ये तो अभी शुरुआत है, आगे-आगे देखते जाइए क्या होता है। बिहार से महागठबंधन का नामोनिशान मिट जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिन रात बिहार की तरक्की के लिए काम कर रहे हैं और उनके काम से प्रभावित होकर विपक्ष के लोग एनडीए के साथ आ रहे हैं।


बिहार के पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने बीजेपी में आए तीनों विधायकों का स्वागत किया। नितिन नवीन ने कहा कि राजद के लोगों ने विधायकों को बंधक बनाकर रखा था कांग्रेस के लोगों ने विधायकों को उड़ाकर रखा था। तेजस्वी यादव और राहुल बाबा यात्रा पर घूम रहे हैं जो पार्टी को नहीं जोड़ पाए उनको उनके विधायकों ने जवाब दिया है। बिहार में भारी बहुमत से एनडीए की सरकार है। इसके बावजूद महागठबंधन को छोड़कर लोग आ रहे हैं। हम सभी विधायकों का स्वागत करते हैं।


बिहार के मंत्री प्रेम कुमार ने बताया कि जिस तरीके से आज महागठबंधन के विधायक शामिल हुए हैं यह बड़ी बात है। आने वाले दिनों में और भी कई विधायक शामिल होंगे और भारतीय जनता पार्टी और मजबूत होगी। प्रेम कुमार ने दावा किया कि और भी विधायक संपर्क में हैं। आगे आगे देखिए होता है क्या? उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार पूरा कार्यकाल पूरा करेगी। वही कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियां उन्हें पसंद है और हम उससे काफी प्रभावित हुए। इसीलिए हमने भाजपा में आने का फैसला लिया।


भारतीय जनता पार्टी के बिहार विधान परिषद के सदस्य संजय मयूख ने कहा कि डबल इंजन की सरकार से लोग प्रभावित हुए हैं। वही लोग आ रहे हैं जिनके नेता कह रहे थे कि खेला होगा। लेकिन अब आगे आगे देखिए होता है क्या? खेला होने वाले को जवाब मिल रहा है। जैसे जैसे तेजस्वी की यात्रा आगे बढ़े वैसे वैसे विकास और सुशासन के प्रति लोगों का समर्थन बढ़ेगा। ये खेला नहीं है ये विकास के प्रति बिहार के जनप्रतिनिधियों का समर्थन है। बिहार के विकास के प्रति जो 2020 में जनादेश मिला था उस जनादेश के बाद लगातार जो भी व्यक्ति विकास के प्रति समर्पित है वह भाजपा और जेडीयू के साथ चलने को तैयार है। आगे भी एनडीए बिहार के विकास के लिए कटिबद्ध रहेगी। 


वही कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने कहा कि जिन दो विधायकों ने पार्टी छोड़ी है उन्हें पार्टी निकालेगी और इस पूरे मामले में जो क़ानूनी प्रक्रिया है वह करेगी। जो विधायक गए हैं वो गद्दार हैं। ऐसे गद्दार विधायकों पर पार्टी कार्रवाई करेगी। कांग्रेस के बिहार विधान परिषद के सदस्य प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि देखिए क्या हो रहा है। यह ऑपरेशन लोटस का असर है। उन्होंने कहा कि हमने सरकार के खिलाफ एकजुटता के साथ वोट किया था लेकिन अब ऑपरेशन लोटस से विधायकों को तोड़ा जा रहा है। वही जदयू के मुख्य प्रवक्ता और बिहार विधान परिषद के सदस्य नीरज कुमार ने कहा कि राजनीतिक तौर पर तेजस्वी यादव फरार हैं। इसीलिए उनका कुर्की और वारंट हो गया है। उन्होंने कहा कि खेल होने की बात कर रहे थे अब क्या हो रहा हो रहा है यह समझिए?