ब्रेकिंग
BIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांट

महाधिवक्ता ललित किशोर ने दिया इस्तीफा, बिहार सरकार को भेजा रेजिग्नेशन लेटर

PATNA: बिहार सरकार के महाधिवक्ता ललित किशोर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। महाधिवक्ता ललित किशोर पटना हाई कोर्ट में सरकार का पक्ष रखते थे। ललित किशोर ने अपना इस्तीफा बिहार सरकार

महाधिवक्ता ललित किशोर ने दिया इस्तीफा, बिहार सरकार को भेजा रेजिग्नेशन लेटर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार सरकार के महाधिवक्ता ललित किशोर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। महाधिवक्ता ललित किशोर पटना हाई कोर्ट में सरकार का पक्ष रखते थे। ललित किशोर ने अपना इस्तीफा बिहार सरकार को भेज दिया है हालांकि किस कारण से उन्होंने इस्तीफा दिया है ये फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।


ललित किशोर पिछले 17 वर्षों से पटना हाई कोर्ट के समक्ष सरकार का पक्ष रखते थे। ललित किशोर ने इस बात की जानकारी राज्य सरकार को पहले ही दे दी थी और आज उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। ललित किशोर ने अपना इस्तीफा क्यों दे दिया है इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।  


राज्य सरकार ने 31 जुलाई 2017 को ललित किशोर की नियुक्ति पटना हाईकोर्ट में 21वें महाधिवक्ता के तौर पर की थी। ललित किशोर ने अचानक यह फैसला क्यों लिया इसपर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। अब बिहार सरकार के नए महाधिवक्ता कौन होंगे इस बात को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।