ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

महिला सिपाही को मिला बड़ा सम्मान, एक दिन के लिए बनी गृहमंत्री

DESK : देश भर में बड़े ही धूमधाम से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है. महिला दिवस के अवसर पर आज मध्यप्रदेश में महिला सिपाही मीनाक्षी वर्मा को एक दिन का गृहमंत्री बनाया ग

महिला सिपाही को मिला बड़ा सम्मान, एक दिन के लिए बनी गृहमंत्री
First Bihar
2 मिनट

DESK : देश भर में बड़े ही धूमधाम से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है. महिला दिवस के अवसर पर आज मध्यप्रदेश में महिला सिपाही मीनाक्षी वर्मा को एक दिन का गृहमंत्री बनाया गया है. मध्यप्रदेश के होम मिनिस्टर नरोत्तम मिश्रा ने खुद महिला सिपाही मीनाक्षी वर्मा को अपनी कुर्सी पर बैठाया. गृहमंत्री ने कहा कि यह नवाचार महिलाओं को सशक्त बनाने की पहल है. 


महिला सिपाही को मिला बड़ा सम्मान, एक दिन के लिए बनी गृहमंत्री


मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने महिला सिपाही मीनाक्षी वर्मा को एक दिन के लिए गृहमंत्री बनाने को लेकर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि "नारी का सम्मान जहां हैं,संस्कृति का उत्थान वहां है. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर निवास स्थित कार्यालय पर होने वाली जनसुनवाई आरक्षक मीनाक्षी वर्मा ने की. उन्होंने गृहमंत्री की कुर्सी पर बैठकर न सिर्फ नागरिकों की समस्याएं सुनीं बल्कि उनके निराकरण के निर्देश भी दिए."


महिला सिपाही को मिला बड़ा सम्मान, एक दिन के लिए बनी गृहमंत्री


गौरतलब हो कि मीनाक्षी वर्मा फिलहाल मध्यप्रदेश पुलिस में महिला मार्शल के रूप में तैनात हैं. वह गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के निवास कार्यालय के सुरक्षा में तैनात हैं. होम मिनिस्टर ने कहा कि भारत ही एक देश है, जो महिलाओं को मां की तरह सम्मान देता है. भारत ही एक मात्र देश है, जो देश को मां का दर्जा देता है. यह उसके लिए सबसे ऊपर है.




महिला सिपाही को मिला बड़ा सम्मान, एक दिन के लिए बनी गृहमंत्री