Hindi News / news / मधुबनी: दैनिक अखबार के रिपोर्टर को मारी गोली, हालत गंभीर

मधुबनी: दैनिक अखबार के रिपोर्टर को मारी गोली, हालत गंभीर

1st Bihar Published by: 13 Updated Jul 29, 2019, 9:33:28 AM

मधुबनी: दैनिक अखबार के रिपोर्टर को मारी गोली, हालत गंभीर

- फ़ोटो

MADHUBANI: बिहार में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. मधुबनी में रविवार रात एक दैनिक अखबार के रिपोर्टर को गोली मार दी गई है. गोली रिपोर्टर के पेट में लगी है जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में भर्ती रिपोर्टर की हालत गंभीर बतायी जा रही है. वहीं गोलीबारी की इस घटना से लोगों में पुलिस के खिलाफ नाराजगी है. गोली किसने और क्यों मारी इसका पता नहीं चल सका है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.   .