1st Bihar Published by: Updated Jan 27, 2021, 12:24:06 PM
- फ़ोटो
PATNA: प्रेमी और प्रेमिका के बीच कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, दोनों घर से भाग गए. लेकिन प्रेमी शादी करने से इनकार करने लगा. प्रेमिका प्रेमी के घर गई और उसने वरमाला पहनाया. यह अनोखी शादी मधुबनी के सिंधिया गांव की है.
दोनों भागे थे घर से
बताया जा रहा है कि दरभंगा के कमतौल के टेकटार गांव की रहने वाली प्रेमिका अपने मधुबनी के रहने वाले प्रेमी के साथ फरार हो गई. वह उसके साथ भागकर मधुबनी के सिंघिया गांव पहुंच गई. जब लड़की के परिजनों ने संपर्क किया तो लड़के के परिजनों ने आने से इनकार कर दिया. लेकिन बाद में जानकारी दी की अलग की आ गई है. उसको हमलोग घर भेज देंगे.
लड़की के घरवालों 25 लोगों को लेकर पहुंचे
लड़की के परिजन गांव के 25 लोगों को लेकर प्रेमी के गांव पहुंचे. इस दौरान गांव में पंचायती हुई तो प्रेमी शादी से इनकार करने लगा. लेकिन पंचायत के दवाब में आया. प्रेमिका ने इनकार करने वाले प्रेमी के वरमाला बनाया. गांव वाले बाराती की भूमिका में मौजूद रहे. जिसके बाद शादी हो गई.