Hindi News / news / मधुबनी में पंचायत का तुगलकी फरमान, अकेली लड़की नहीं कर सकेगी फोन का...

मधुबनी में पंचायत का तुगलकी फरमान, अकेली लड़की नहीं कर सकेगी फोन का यूज, शाम होने से पहले लौटना होगा घर

1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 20, 2019, 2:19:16 PM

मधुबनी में पंचायत का तुगलकी फरमान, अकेली लड़की नहीं कर सकेगी फोन का यूज, शाम होने से पहले लौटना होगा घर

- फ़ोटो

MADHUBANI: देश आज तरक्की के पथ पर अग्रसर है, समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में है. हर फील्ड में महिलाएं अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं. लेकिन मधुबनी का एक गांव आज भी महिलाओं और लड़कियों के प्रति अपनी रूढीवादी सोच उनपर थोप रहा है. मधुबनी के बासोपट्टी प्रखंड के हत्थापुर परसा पंचायत ने लड़कियों के लिए तुगलकी फरमान जारी किया गया है. पंचायत के फैसले के मुताबिक अकेली लड़की अब मोबाइल पर बात नहीं करेगी. इसके साथ ही शाम होने से पहले लड़कियों को घर लौटना होगा. पंचायत ने शाम में लड़कियों के घर से बाहर निकलने पर ही पाबंदी लगा दी है. इतना ही नहीं शाम और रात में लड़कियों को शौच के लिए घर से बाहर निकलने पर भी बैन लगाया गया है. पंचायत के इस तुगलकी फरमान से गांव की लड़कियों में नाराजगी है. मधुबनी से अभिषेक कुमार की रिपोर्ट