1st Bihar Published by: 2 Updated Aug 21, 2019, 10:07:20 AM
- फ़ोटो
MADHUBANI : मधुबनी से अभी बड़ी खबर आ रही है. जिले में एक बेकाबू ट्रेक्टर ने दो बच्चों को कुचल दिया है. इस हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गई है. खबर के मुताबिक मधुबनी के खुटौणा थाना इलाके के परशाही गांव में एक बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आने से 2 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है. इस हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा है.