ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरानीतीश कुमार ने जेडीयू कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, जनसुनवाई व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को अदालत में लगानी होगी हाजिरी, कोर्ट ने जारी किया नोटिस; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरानीतीश कुमार ने जेडीयू कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, जनसुनवाई व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को अदालत में लगानी होगी हाजिरी, कोर्ट ने जारी किया नोटिस; क्या है मामला?

Madhubai News: बाबूबरही के बेलहा मुसहरी में 10 दिन से डायरिया का प्रकोप जारी, 6 साल के बच्चे की मौत की सूचना, 2 दर्जन लोग बीमार, अब तक नहीं पहुंची मेडिकल टीम

MADHUBANI: मधुबनी के बाबूबरही प्रखंड के बेलहा मुसहरी में पिछले 10 दिनों से डायरिया का प्रकोप जारी है। दो दर्जन लोग इसकी चपेट में हैं। जिसमें 6 साल के बच्चे की मौत की खबर आ रही

Madhubai News: बाबूबरही के बेलहा मुसहरी में 10 दिन से डायरिया का प्रकोप जारी, 6 साल के बच्चे की मौत की सूचना, 2 दर्जन लोग बीमार, अब तक नहीं पहुंची मेडिकल टीम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी के बाबूबरही प्रखंड के बेलहा मुसहरी में पिछले 10 दिनों से डायरिया का प्रकोप जारी है। दो दर्जन लोग इसकी चपेट में हैं। जिसमें 6 साल के बच्चे की मौत की खबर आ रही है। हालांकि अभी तक मेडिकल टीम गांव में नहीं पहुंची है। लोग डॉक्टरों का इंतजार कर रहे हैं। 


मधुबनी जिले के बाबूबरही प्रखण्ड के बरदाहा पंचायत के बेलहा मुसहरी में डायरिया के प्रकोप से तकरीबन दो दर्जन लोग बीमार बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि गांव में पिछले 10 दिनों से डायरिया  का प्रकोप जारी है। वहीं एक 6 वर्षीय बच्चे की मौत भी डायरिया से हो जाने की बात सामने आई है। डायरिया के रोकथाम के लिए ग्रामीण स्तर पर ही गांव के लोग कर रहे हैं। 


वहीं मेडिकल टीम के अभी तक नहीं पहुंचने की बात कही जा रही है। डायरिया से बीमार लोगों में 70 वर्षीय माणिक सदाय,11 वर्षीय शिवानी कुमारी,रूपेश कुमार,विद्या कुमारी,रितेश सदाय,शिव सदाय,नन्दिनी कुमारी,सुरजी देवी,रंजू देवी, शान्ति देवी,नीरज कुमार, सिद्धार्थ सदाय,मनीष सदाय ,महावीर सदाय,मोहन सदाय,कारी सदाय शामिल हैं। 


मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट

टैग्स