Hindi News / news / मधेपुरा में आशिक मिजाज दारोगा को लोगों ने बनाया बंधक, बंद कमरे से...

मधेपुरा में आशिक मिजाज दारोगा को लोगों ने बनाया बंधक, बंद कमरे से महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

1st Bihar Published by: Updated Nov 16, 2019, 3:11:17 PM

मधेपुरा में आशिक मिजाज दारोगा को लोगों ने बनाया बंधक, बंद कमरे से महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

- फ़ोटो

MADHEPURA : बिहार पुलिस इन दिनों एक अलग ही कारनामों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है. पुलिस वालों ना तो अपराध रोक पा रहे हैं और ना ही खुद को रोक पा रहे हैं. लोग ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बीते दिन दानापुर एसडीओ के गार्ड की एक लड़की के साथ गंदी हरकत करने का मामला सामने आने के बाद एक बड़ी घटना मधेपुरा जिले से सामने आई है. 


दरअसल मधेपुरा में ग्रामीणों ने फुलौत ओपी के आशिक मिजाज दारोगा को बंधक बना लिया. लोगों ने अय्याश दारोगा को एक महिला के साथ बंद कमरे में पकड़ लिया. दरोगा के प्रति लोगों में काफी नाराजगी देखी गई. लोग उसे कई घंटों तक बंधक बनाए रखें. यह खबर पूरे इलाके में जंगल में लगी आग की तरह फैल गई. जिले में पुलिस महकमे की नाक काटने लगी. 


जब घटना की खबर जिले के आलाधिकारियों को मिली तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. फौरन एसडीएम और डीएसपी मौके पर पहुंचे. उन्होंने दोनों को काफी समझाया और बंधक बने दारोगा को जैसे-तैसे कर छुड़ाया.