Hindi News / news / मधेपुरा में दर्दनाक हादसा, ईंट का ढेर गिरने से 2 मजदूर की मौत

मधेपुरा में दर्दनाक हादसा, ईंट का ढेर गिरने से 2 मजदूर की मौत

1st Bihar Published by: Updated Mar 25, 2021, 10:28:43 AM

मधेपुरा में दर्दनाक हादसा, ईंट का ढेर गिरने से 2 मजदूर की मौत

- फ़ोटो

MADHEPURA : एक बड़ी खबर बिहार के मधेपुरा से सामने आ रही है, जहां दर्दनाक हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है, वहीं दो अन्य मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. 

घटना घैलाढ़ थाना क्षेत्र के चिकनौटवा की है, जहां गुरुवार को  चिमनी पर काम करने के दौरान ईंट का ढेर गिरने से दो मजदूरों की दबकर मौत हो गई. इसके साथ ही दो अन्य मजदूर ईंटों के नीचे दब गए. 

स्थानीय लोगों की मदद से घायल मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट चुकी है. खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.