ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

मदरसे में हो रही थी नकली नोटों की छपाई, मौलवी समेत 4 गिरफ्तार

DESK: मदरसा में नकली नोटों की छपाई किये जाने का मामला सामने आया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जब छापेमारी की तो वहां के दृश्य को देखकर हैरान रह गयी। फिर मौके से मौलवी सहित 4

मदरसे में हो रही थी नकली नोटों की छपाई, मौलवी समेत 4 गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: मदरसा में नकली नोटों की छपाई किये जाने का मामला सामने आया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जब छापेमारी की तो वहां के दृश्य को देखकर हैरान रह गयी। फिर मौके से मौलवी सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वही नकली नोट बनाने के उपकरण को भी जब्त किया गया है। 


मामला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का है जहां मदरसा जामिया हबीबिया में नकली नोट बनाने की फैक्ट्री संचालित हो रही थी। मौके से 1300 रुपये का नकली नोट बरामद किया गया हैं। जिसे देखकर यह कहा जा सकता है कि मदरसा में नकली नोट बनाने का खेल चल रहा था। जिसमें मदरसा का मौलवी भी शामिल था। इस बात की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी जिसके बाद टीम गठित कर मदरसा में छापेमारी की गयी। पुलिस की इस छापेमारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। 


गिरफ्तार मौलवी की पहचान तफसीरूल के रूप में हुई है। उसके साथ तीन युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है। ये सब मिलकर नकली नोट छापने में लगे थे। पिछले तीन महीने से मदरसा में नकली नोट छापा जा रहा था। बताया जाता है कि गिरफ्तार मौलवी तफसीरूल ने ओडिशा निवासी जाहिर खान को मदरसा का कमरा किराये पर दे रखा था।


 वही यहां नकली नोटों को छापता था। गिरफ्तार युवकों ने पुलिस को बताया कि 15 हजार के बदलते ये लोग 45 हजार का नकली नोट बाजार में उपलब्ध कराया था। गिरफ्तार मौलवी ओडिशा के जाहिर खान के साथ मिलकर यह काम करता था। दोनों इस अवैध धंधे में पार्टनर थे। वही छापे गये नकली नोटों की सप्लाई का जिम्मा प्रयागराज के करैली निवासी मोहम्मद अफजल और मोहम्मद शाहिद को दिया गया था। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।